कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चा पैदा होने के चंद सेकेंड बाद ही चलने लगा था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद कई लोगों ने इसे फेक तो कुछ ने चमत्कार बताया था. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. इस बार एक नवजात बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने जन्म लेने के चंद लम्हों बाद ही अपनी मां को गले लगा लिया और चूमा. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक बच्ची पैदा होने के चंद सेकेंड बाद ही मां को गले लगाकर चूम रही है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ये वीडियो ब्राजील का है.
बच्ची का नाम अगाता है, जिसने जन्म लेने के कुछ ही सेकेंड बाद अपनी मां को गले लगा लिया. इस खूबसूरत और अनोखे पल का एक वीडियो भी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि ये घटना 5 अप्रैल की है. इस बच्ची का जन्म ब्राजील के सांता मोनिका अस्पताल में हुआ था.
24 साल की ब्रेंडा ने अगाता को जन्म दिया. जब अगाता को उसकी मां ब्रेंड के पास लेकर जाया गया तो इस नवजात बच्ची ने अपनी मां को पहले तो चूमा और फिर गले लगा लिया.
इस बारे में ब्रेंडा का कहना है कि अपनी बेटी के इस पहले स्पर्श को वह कभी नहीं भूल सकती हैं और ना ही इस अहसास को वो शब्दों में बयां कर सकती है.
इस अस्पताल की मेडिकल टीम ने जब इस बच्ची को ऐसा करते देखा तो वह हैरान रह गई और उन्होंने बच्ची का वीडियो बना डाला.
अगाता अब तीन महीने की हो चुकी है, लेकिन इस बच्ची के जन्म और इस प्यार भरे स्पर्श का ये अनोखा वीडियो अब सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया में आते ही तेजी से वायरल हो गया है और इसे खूब देखा जा रहा है. ZEE NEWS इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता.Heart-warming footage: Baby hugs, clings to her mum’s face seconds after birth in #Brazil. pic.twitter.com/AUCYAGLShd— azhar khan (@Azharkh4) August 4, 2017
Source : ZEE NEWS
