सेहत के लिए हानिकारक है रोजाना जूस पीना! हो जाएं सावधान


तबीयत खराब हो या फिर चिलचिलाती गर्मी में थकान महसूस हो, तो लोग झट से जूस की दुकान पर पहुंच जाते हैं। जूस पीने से न केवल शरीर को तरावट महसूस होती है बल्कि एनर्जी भी आती हैं। हालांकि आजकल के समय में लोग हर चीज को जूस के रुप में पीना ज्यादा अच्छा समझते हैं बजाय उसे साबुत खाने के लेकिन क्या आपको पता है कुछ फलों को साबुत खाना आपकी सेहत को खतरे में डाल सकता है।

तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से फलों का जूस आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

अनार के जूस की बजाए खाएं दानें
वैसे तो अनार का जूस और दानें दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन दोनों में सबसे ज्यादा लाभकारी अनार के दानें होते हैं। अनार के बीज पेट संबंधित समस्या से बचाते हैं इसलिए हो सके तो अनार के जूस की जगह अनार के दानों का सेवन करें।

संतरे का ऐसे ही करें सेवन
संतरे में अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है साथ ही उसकी ऊपरी परत में पेक्टिन पाया जाता है जो एक नेचुरल फाइबर है। इसे खाने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। इसलिए इसे बिना जूस निकाले खाना चाहिए।

करेले का जूस रोजाना पीना बन सकता है खतरा
करेला का जूस डायबटीज पेशेंट ज्यादातर पीते हैं। इसका कड़वापन शरीर में शुगर मात्रा को कम करता है। लेकिन इसका रोजाना सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके ज्यादा सेवन से हीमोलाइटिक एनीमिया हो सकता है। जिसमें पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गन्ने का जूस
गन्ने का एक गिलास जूस ही आपके शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा देता है। इसलिए इसे रोजाना न पिएं हो सके कुछ दिनों को अंतराल जरूर रखें।


Source : अमरउजाला 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin