कॉफी पाउडर से तैयार करें घरेलू स्क्रब...


आज कल हर कोर्इ व्हाइट हेड्स और ब्‍लैक हेड्स की समस्‍या से परेशान रहता है. ये किसी भी उम्र के शख्स को हो सकती है, पर ये समस्या खासतौर पर टीनएज में शुरू होती है और समय के साथ बढ़ती ही चली जाती है.

व्हाइट हेड्स हटाने के तमाम विकल्प मौजूद हैं. लेकिन अगर इस समस्या का समाधान आपके किचन में ही मिल जाए, तो इससे अच्छी क्या बात होगी. आपकी स्कीन किसी भी तरह की हो, ब्‍लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स हटाने का ये घरेलू नुस्खा आपके लिए काफी फायदेमंद होगा.

दही, कॉफी और बेसन का कमाल

दो चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और बेसन मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. ध्यान रहे कि ये पेस्ट उन हिस्सों में ज्यादा लगाया जाए, जहां व्हाइट हेड्स और ब्लैकहेड्स हैं.

मॉइस्चराइज़र लगाना ना भूलें

सर्कुलर मोशन में ऐसा दो से तीन मिनट तक करें. फिर पानी से चेहरे को अच्छी तरह धोएं. इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें. इन सबके साथ अपने चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाना बिल्कुल ना भूलें.

मेकअप हटाकर लगाएं ये पेस्ट


आप हफ्ते में कई बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं. ध्यान रहे कि कॉफी, बेसन और दही का ये पेस्ट चेहरे पर लगाने से पहले आप चेहरे का मेकअप अच्छी तरह से हटा चुकी हों.

Source : आज तक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin