यूपी में एक और ट्रेन हादसा, कैफियत एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरने से 74 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर एक और ट्रेन हादसा हुआ है. इस बार आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. मानव रहित फाटक पर फंसे एक डंपर में ट्रेन के टकराने से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 74 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा मंगलवार रात 2:50 बजे हुआ. हादसा अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच रात 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ. हादसे के बाद रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए हैं.

फिलहाल राहत और बचाव का काम पूरा हो गया है. दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर औरैया जिले के अछल्दा ओर पाता रेलवे स्टेशन के बीच कैफियत एक्सप्रेस डंपर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ईंजन समेत समेत 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह हादया कानपुर और इटावा के बीच में पाता और अछल्दा के बीच में  गेट नंबर  14  को पार करने के दौरान हुआ. दरअसल, मानव रहित क्रॉसिंग पर डंपर पहले से फंसा हुआ था, लेकिन ट्रेन के चालक को इस बात की जानकारी मुहैया नहीं कराई गई थी.

रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने कहा कि डंपर से टकराने के चलते कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई. कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है.

रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने कहा कि डंपर से टकराने के चलते कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई. कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
  • FD: 05278-222603
  • SHG: 9794839010
  • लखनऊ: 9794830975
  • लखनऊ: 0522-2237677
  • आजमगढ़: 9794843929


मालूम हो कि पिछले शनिवार को मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के चलते 22 लोगों की मौत हो गई थी और 156 लोग घायल हो गए थे.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin