'पहरेदार पिया की' की शूटिंग बंद, बैन की चर्चा हुई तेज


टीवी शो 'पहरेदार पिया की' पिछले दिनों से विवादों में था। दो दिन पहले खबर थी कि इस शो में 12 साल की लीप आएगा। इस लीप के बाद जाहिर तौर पर 9 साल का लड़का 21 को हो जाएगा तो 'बाल विवाह' वाली आपत्ति खारिज हो जाएगी। लेकिन इन सबसे अलग ताजा जानकारी मिल रही है कि शो की शूटिंग रुक गई है।

सोमवार को इसके सेट पर सन्नाटा रहा। जबकि पहले से तय था कि मंडे का काम होगा। एेसे में अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं इस पर बैन लगाने को लेकर सरकार ने कोई फैसला तो नहीं ले लिया है।

बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी तक शिकायत पहुंची थी जिसे उन्होंने कंटेंट कंप्लेट्स काउंसिल तक पहुंचा दिया था। तब से इस शो को लगातार काउंसिल द्वारा निगरानी में रखी जा रही थी।

बीसीसीसी ने सोनी टीवी से शो के टाइमस्लॉट को बदलने की बात कही थी। तब यह शो सोनी टीवी पर प्राइम टाइम में दिखाया जा रहा था। बीसीसीसी ने इसे रात 10 बजे के स्लॉट में शिफ्ट करने को कहा।

आईबीएफ के निर्देश के अनुसार बीसीसीसी के निर्देश का पालन अगर चैनल द्वारा तुरंत नहीं किया जाता है, तो एेसे में मिनिस्ट्री तय करेगी कि वह आगे क्या एक्शन लेंगे। बीसीसीसी के अनुसार सोनी को एक हफ्ते के अंदर ही इस निर्देश का पालन करना था।


बता दें कि इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाएं तो हो ही रही हैं। साथ ही शो के खिलाफ पिटिशन में साइन कराए गए थे। शो में 9 साल के बच्चे की शादी 18 साल की लड़की से कराई गई है। साथ ही शो में हनीमून के सीक्वेंस डाले जाने पर आपत्ति जताई गई है।

Source :

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin