रणबीर ने संजय दत्त को कहा फ्रॉड, जानें किस बात पर किया कमेंट


रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है और उन्होंने अपने आप को संजय दत्त जैसा बना लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन उनकी एक बात ने सभी को हैरान कर दिया.

दरअसल उन्होंने कमेंट किया है कि संजय दत्त फ्रॉड हैं. लेकिन रणबीर कपूर ने संजय दत्त के लिए ऐसा कहा क्यों? दरअसल, हाल में एक पॉपुलर दैनिक अखबार से बातचीत में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक और उनकी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. रणबीर कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म में हम संजय दत्त को कोई साधु दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. उन्हें गांधी जी की तरह नहीं दिखाया जाएगा. उन्हें फ्रॉड मैन ही दिखाया जा रहा है.

रणबीर कपूर ने साथ ही ये भी कहा कि यह फिल्म संजय दत्त की छवि सुधारने के लिए नहीं बनाई जा रही है. संजय दत्त की जिंदगी से काफी विवाद जुड़े रहे हैं और ये तमाम बातें इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी. हालांकि एक अच्छी बात यह रही है कि संजय दत्त अपनी जिंदगी में हमेशा पॉजिटिव रहे हैं और ये बात हर किसी को उनसे जरूर सीखनी चाहिए.

बता दें कि संजय दत्त पर बनने वाली इस फिल्म का नाम अब तक फाइनल नहीं हुआ है और ना ही इससे जुड़ी कोई भी तस्वीर या जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की गई है. बावजूद इसके यह फिल्म लगातार चर्चाओं में है और इसकी एक वजह रणबीर कपूर के संजय दत्त जैसा दिखने के लिए बनाए लुक्स हैं.


हाल ही रणबीर फिल्म जग्गा जासूस में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं. इस फिल्म के डायरेक्टर से रणबीर की अनबन बताई जा रही है.

Source : aaj tak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin