नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा. इसके साथ ही आरबीआई की ओर से कहा गया है कि इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपये के पुराने नोट चलन में बने रहेंगे.बीते साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की थी. इसके बाद आरबीआई ने 500 रुपये के नए नोट जारी कर दिए. हालांकि केंद्रीय बैंक ने इसके बाद दिसंबर में यह कहा था कि वह 50 रुपये और 20 रुपये के नोट जल्द लाएगा. शुक्रवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 रुपये के नए नोट की पहली तस्वीर जारी कर दी है. नोट का रंग हरा है. 50 रुपये के नए नोट के पिछले हिस्से पर रथ के साथ हम्पी की आकृति भी होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी. नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा. इसके साथ ही आरबीआई की ओर से कहा गया है कि इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपये के पुराने नोट चलन में बने रहेंगे.
क्या है नए नोट की खूबिंयां
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है
- नोट के दाईं तरफ निचले हिस्से में 50 रुपये लिखा हुआ है
- नोट के बाईं तरफ देवनागरी में 50 रुपये लिखा हुआ है
- नोट के दाईं तरफ अशोक स्तंभ है
- नए नोट में अलग-अलग जगह छोटे शब्दों में RBI,भारत, INDIA और 50 रुपये लिखा है
- महात्मा गांधी की तस्वीर के पास गारंटी का वाक्य और गवर्नर के हस्ताक्षर हैं
- महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (50) वाटरमार्क है
- नोट के पिछले हिस्से में बाईं तरफ नोट छपने का साल लिखा है
- नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत का नारा भी लिखा है
- पिछले हिस्से में हंपी की रथ के साथ तस्वीर है
Source : NDTV इंडिया
