'ब्लू व्हेल गेम' का टास्क पूरा करने लड़के ने छोड़ा घर, सुसाइड नोट में लिखा ये

सोलापुर/पुणे.दुनियाभर में सुसाइड गेम के तौर पर चर्चित 'ब्लू व्हेल' के जाल में फंसकर मुंबई में एक बच्चे ने हाल ही में आत्महत्या की थी। उसके बाद अब इंदौर और महाराष्ट्र के सोलापुर में भी बच्चों के इस जाल में फंसने के मामले सामने आए हैं। हालांकि, दोनों ही बच्चे समय रहते बचा लिए गए

- महाराष्ट्र के सोलापुर में 14 साल का बच्चा ब्लू व्हेल गेम का स्टेज पूरा करने घर छोड़कर पुणे जा रहा था। समय रहते पुलिस ने उसे ढूंढ लिया।

- माता-पिता के लिए छोड़े नोट में बच्चे ने लिखा था, ‘मैं पुणे जा रहा हूं। मेरी लौटने की कोई योजना नहीं है।’
- पुलिस के अनुसार, ‘सुबह 7 बजे भिगवां के पास बस स्टैंड पर बच्चा मिला। वह कुछ नहीं बोल रहा था। बाद में परिवार ने बताया कि वह एक हफ्ते से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था।’
- बच्चे के पिता दिनेश भोसले ने कहा, ‘हमने कभी देखा नहीं कि वह कौन-सा गेम खेल रहा है। वह दो हफ्ते से किसी से बात भी नहीं कर रहा था।

केरल ने की गेम पर बैन की मांग, मप्र ने कहा- हम भी करेंगे
- ब्लू व्हेल गेम को लेकर बच्चों के साथ हो रहे हादसे रोकने के लिए केरल ने केंद्र सरकार से इस गेम पर रोक लगाने की अपील की है।
- वहीं, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी कहा है कि हम भी केंद्र सरकार से इस गेम पर बैन लगाने की मांग करेंगे।
- केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि पुलिस ने पैरेंट्स के लिए जरूरी अलर्ट जारी किए हैं। बच्चों और माता-पिता को आगाह करने के लिए कैंपेन चलाएंगे।
- माकपा विधायक राजू इब्राहिम ने बताया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल में कम से कम 2000 बच्चे यह खतरनाक गेम डाउनलोड कर चुके हैं।

150 सुसाइड के मामले
- गौरतलब है कि हाल में मुंबई में 14 साल के एक लड़के ने ऑनलाइन गेम ब्लू वेल के लास्ट स्टेप को पूरा करने के लिए सुसाइड कर लिया था।

- इस गेम की वजह से अब तक दुनियाभर में 150 सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं।

Source : दैनिकभास्कर 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin