इन दादी मां का डांस देखकर बन जाएगा आपका दिन


उम्र तो केवल एक संख्या है और पुरानी पीढ़ी ने यह साबित कर दिया है। अपने शरीर को फिट रखने से लेकर डांसिंग तक करने वाली इस दादी मां ने सबका दिल जीत लिया है। इस दादी मां ने अपनी डांसिंग स्किल्स से इंटरनेट पर लोगों को मुग्ध कर दिया है। उनके शानदार मूव्स और प्यारी-सी मुस्कान देखते ही बनती है।

70 के दशक में कई सालों तक ये दादी मां मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। सुशीला बाई दवालकर नाम की इस दादी मां ने फिल्म सैराट के लोकप्रिय गाने 'जिंगाट' पर डांस किया।


इस वीडियो को पुणे के 3डीटी डांस अकेडमी के एनुअल प्रोग्राम में शूट किया गया था। इसे जून में रिकाॅर्ड किया गया था।

वीडियो को 23 जुलाई को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था जिसे स्टोरी लिखे जाने तक 20 लाख लोगों ने देख लिया है।

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin