वैवाहिक संबंध खत्म होने से बचाने के लिए


कई बार वैवाहिक संबंध हमारे न चाहते हुए भी एक ऐसी राह पर निकल जाता है, जहां कभी-कभार यह संबंध अंतिम सांसें गिनती हुई नज़र आती है। लेकिन, कुछ ऐसे उपाय हैं जिससे इसे बचाया जा सकता है। वैवाहिक संबंध यदि खत्म होने के कगार पर जा रहा हो तो इसे बचाने के लिए आध्यात्मिक व ज्योतिषीय चिंतक आनंद जौहरी बता रहे हैं ये उपाय।

1. सप्तम भाव में बैठे ग्रहों का दान करें।

2. गौरी शंकर रुद्राक्ष को दो मुखी रुद्राक्ष के साथ स्वर्ण या पीले धागे में पिरोकर रवि पुष्य नक्षत्र या गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन धारण करें।


3. कोई उपासना स्थल में ईंट का दान करें या कोई निर्माण कार्य करें। यह कार्य करने से पहले सुखी वैवाहिक जीवन की कामना और संकल्प जरूर करें।


4. पति-पत्नी के हंसते-मुस्कुराते फोटो को लाल फ्रेम में घर की दक्षिण दिशा में लगाएं।


5. अपने जीवनसाथी के लाल रंग के स्वरूप का स्मरण करें।


6. यदि मंगल दोष है तो मूंगा धारण करें।


7. शिवलिंग व शिवगौरी यंत्र का पूजन करें।


8. 7 क्रिस्टल बॉल लाल धागों में शयन कक्ष की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं।


9. घर के प्रत्येक दीवार पर तीन अगरबत्तियां घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं।


10. घर के बाहर भात पर दीपक जलाएं।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin