मधुमक्खियों के कारण राहगीरों या फिर बस यात्रियों को होने वाली परेशानी के बारे में तो आपने पहले भी सुना होगा. लेकिन इस बार मधुमक्खियों के कारण एयरअलायंस के विमान की उड़ान को एक घंटे तक रोकना पड़ा. 26 जुलाई को हुई इस घटना का मंगलवार को वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मधुमक्खियों ने विमान के कॉकपिट को चारों ओर से घेर लिया है. मजबूरी में पायलट को उनके हटने तक उड़ान रोकनी पड़ी.
हैदराबाद से पुणे के लिए जाने वाली उड़ान संख्या 9 आई-867 में करीब 65 यात्री सवार थे. मधुमक्खियों के हमले के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस उड़ान का शाम 6 बजकर 35 मिनट का समय निर्धारित था, लेकिन इसने एक घंटा की देर से उड़ान भरी. एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार सिंह ने मीडिया से इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉकपिट को मधुमक्खियों के घेरने के कारण उड़ान में करीब एक घंटे की देरी हुई.
उन्होंने कहा कि हमारी यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए जरूरी है. इसलिए पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान में देरी करने का निर्णय लिया. इस घटना के वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि उड़ान को किस तरह से मधुमक्खियों ने घेरे रखा.#WATCH: Alliance Air Flight 9i-867, from Hyderabad to Pune, on July 26, was delayed by an hour, after a swarm of bees attacked the aircraft pic.twitter.com/fyHuaQAnqn— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
Source : ज़ी न्यूज़
