नीता अंबानी करती हैं 315 करोड़ का मोबाइल इस्तेमाल, ये है उसकी खूबियां


मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। अंबानी परिवार के शाही रहन-सहन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुंबई स्थिति उनका घर एंटीलिया दुनिया सबसे महंगी प्रॉपर्टी में शामिल है। बहरहाल, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी kr लग्जरी लाइफस्टाइल का एक रोचक खुलासा हुआ है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नीता अंबानी कौन-सा फोन इस्तेमाल करती होंगी? उसकी कीमत क्या होगी और उसमें कैसे-कैसे फीचर्स होंगी? एक नजर इसी पर -

- एशियानेटन्यूज के मुताबिक, नीता अंबानी दुनिया का सबसे शानदार और लक्जरी मोबाइल फोन इस्तेमाल करती हैं। इस फोन की कीमत में एक प्राइवेट जेट आ सकता है।

- नीता के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6 पिंक डायमंड फोन है, जिसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपएः है। यह फोन साल 2014 में लॉन्च हुआ था।

- कंपनी यह फोन खास सिलेब्रिटीज के लिए ही बनाती है। यह 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना है। इस पर प्लेटिनम की कोटिंग है, जिससे यह फोन टूट नहीं सकता है।

- इस फोन को हैक भी नहीं किया जा सकता। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो तुरंत फोन के यूजर के पास मैसेज पहुंच जाएगा।

सुर्खियों में रहती हैं नीता
- नीता अंबानी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियन्स टीम को पूरा कामकाज संभालती हैं।

- मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। फोन के अलावा नीता दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग भी इस्तेमाल करती हैं, जिसकी कीमत 30-40 लाख के करीब है।


- उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए से शुरू होती है।

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin