ऑस्ट्रिया के इस होटल में रह गई थी हिटलर की हाफपैंट, अब 3 लाख रुपये में होगी नीलामी

अमेरिका में होने वाली एक नीलामी के दौरान जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के एक जोड़े बॉक्सर शॉर्ट्स (हाफपैंट) की नीलामी होगी. इस हाफपैंट के 5,000 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) में बिकने की उम्मीद है. अमेरिका के लेक्जेंडर हिस्टॉरिकल ऑक्शन्स के अनुसार सफेद रंग की धारी वाले शॉर्ट्स की लंबाई 19 इंच है. इसके कमर की चौड़ाई 39 इंच है. इस पर हिटलर के नामाक्षर 'ए.एच.' भी दर्ज है.

ऑस्ट्रिया के पार्कहोटल ग्राज होटल में छूटा था बॉक्सर
उसके ये बॉक्सर ऑस्ट्रिया के पार्कहोटल ग्राज होटल में रह गए थे. वहां हिटलर 1938 में ठहरा था. नोटरी वाले पत्र के जरिये बॉक्सर भेजने वाले व्यक्ति ने कहा है कि वह पार्कहोटल ग्राज के पूर्व मालिक का पोता है. हिटलर इस होटल में अप्रैल 1938 को ठहरा था. हिटलर की आत्मकथा 'मेन केम्फ' की हस्ताक्षरित दुर्लभ प्रति को भी नीलामी के लिए रखा जाएगा.

13 सितंबर को शुरू होगी नीलामी

इसके अलावा हिटलर के नामाक्षर वाली सफेद कमीज और उसके ग्लोब की नीलामी भी की जाएगी. इस ऑनलाइन नीलामी की शुरुआत 13 सितंबर को होगी. 

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin