सैन फ्रांसिस्को: चीन ने Facebook और Twitter के बाद अब मैसेजिंग सर्विस WhatsApp पर भी पाबंदी लगा दी है. सीएनएन के मुताबिक, ओपन ऑब्जर्वेटरी ऑफ नेटवर्क इंटरफेरेंस (ओओएनआई) ने सोमवार रात को बताया कि चीन के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने 23 सितंबर से व्हाट्सप की सेवा बंद करनी शुरू कर दी थी. पिछले कुछ महीनों से चीन में व्हाट्सएप सेवा में कुछ बाधाएं भी आ रही थीं. हालांकि, व्हाट्सएप ने इस घटना पर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया.
Source : NDTV इंडिया
वीपीएन का करते हैं इस्तेमाल
चीन में पहले ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और गूगल जैसी सेवाएं प्रतिबंधित हैं. हालांकि, कुछ लोग वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के जरिए इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान विश्लेषक टिमोथी हीथ के मुताबिक, चीन की सरकार को यह पसंद नहीं है कि व्हाट्सएप में मजबूत एनिक्रप्शन का इस्तेमाल होता है.
हीथ ने सीएनएन को बताया, 'चीन की सरकार इंटरनेट संचार पर निगरानी रखना चाहती है और इसलिए वह लोगों को उस तरह की प्रौद्योगिकी मुहैया करा रही है, जिस पर सरकार आसानी से नजर"रख सकती है.'
