अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ का फर्स्ट लुक रिलीज


नई दिल्ली: अक्षय कुमार कल 50 साल के होने जा रहे हैं. उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने के लिए किया है. उन्होंने ट्वीट करके फिल्म की पहली झलक दिखाई है. उन्होंने लिखा हैः हर रात के बाद सुबह आती है लेकिन आपके प्यार की वजह से मेरी जिंदगी सुनहरी हो गई है! मेरी उम्र गोल्ड में तब्दील हो रही है और इसके साथ ही पेश है मेरी फिल्म का पोस्टर जो मेरे दिल के बहुत करीब है.

‘गोल्ड’ से टीवी स्टार मौनी रॉय बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. फिल्म में कुणाल कपूर और अमित साध भी नजर आएंगे. फिल्म को रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की जोड़ी प्रोड्यूस कर रही है जबकि रीमा काग्टी ने डायरेक्शन का जिम्मा संभाला है. रीमा काग्टी इससे पहले आमिर खान की 'तलाश' भी डायरेक्ट कर चुकी हैं.


दिलचस्प यह है कि अक्षय ने 2018 का स्वतंत्रता दिवस अपने नाम कर लिया है. फिल्म 15 अगस्त, 2018 को रिलीज हो रही है. आजादी के जश्न के दिन से बढ़िया एक खेल को मूवी को रिलीज करने से बेहतर और क्या हो सकता है. 

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin