रिलायंस जियो के साथ साझेदारी करने के बाद शुक्रवार (8 सितंबर) को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को 25 जीबी अधिक डेटा देने की घोषणा की. इस योजना के तहत, सभी इंटेक्स 4 जी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता जियो कनेक्शन का उपयोग कर हर 4 जी रिचार्ज पर 5 जीबी अतिरिक्त डेटा प्राप्त करेंगे, जोकि सामान्य रूप से 309 रुपये या इससे अधिक के रिचार्ज पर मिलने वाले डेटा से ज्यादा है.
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज, मोबाइल की निदेशक एवं बिजनेस हेड, निधी मार्कंडेय ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा एंड-टू-एंड आईपी नेटवर्क जियो और इंटेक्स के पैन-इंडिया मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का एक साथ आना उपभोक्ताओं के लिए एक खुशी की बात है. यह ऑफर अधिकतम पांच रिचार्ज तक के लिए सीमित है.
इंटेक्स ने किफायती स्मार्टफोन 'एक्वा स्टाइल 3' उतारा
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स टेक्नॉलजीज ने मंगलवार (29 अगस्त) को अपना किफायती स्मार्टफोन 'एक्वा स्टाइल 3' 4,299 रुपये में उतारा है. यह एक 4जी-वीओएलटीई नेटवर्क सक्षम स्मार्टफोन है, जिसमें 5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
इंटेक्स टेक्नॉलजीज की उत्पाद प्रमुख इशिता बंसल ने एक बयान में कहा, " 'एक्वा स्टाइल 3' के साथ हमने अपना नवीनतम स्मार्टफोन बाजार में उतारा है, जो फीचर्स से समृद्ध है और उसकी डिजाइन चौंका देनेवाली है."
इसमें 1.3 गीगाहट्र्ज क्वैड-कोर प्रोसेसर के साथ 2,500 एमएएच की बैटरी है. यह एंड्रायड नूगा 7.0 ओएस पर चलता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का पिछला तथा अगला कैमरा है. इस स्मार्टफोन में शेंडर, क्यू आर कोड और गाना जैसे एप प्रीलोडेड आते हैं. यह खासतौर से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Source : जी न्यूज़
