इन शहरों में रहने वाले लोगों को पहले मिलेगा JIO 4G फीचर फोन


रिलायंस जियो फोन रजिस्टर करने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त होड़ देखने को मिली. लेकिन अब लोगों को उस दिन इंतजार का है जब उनके हाथ में ये मल्टीलोडेड 4 जी फीचर फोन होगा. हालांकि इस फोन की डिलेवरी 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ये पहली बार में सभी के हाथ में आ जाएगा. आपको बता दें जियो 4जी फीचर फोन की पहली खेप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद शहरों में डिलीवर की जाएगी. इन 5 शहरों में फोन पहले जियो सेंटर और रिलायंस जियो स्टोर पर पहुंचेंगे, जहां से इन्हें रिटेल स्टोर्स और डीलर्स पर भेजा जाएगा.

जियो का कहना है कि उसकी योजना हर रोज 1 लाख हैंडसेट डिलीवर करने की है, ताकि बुकिंग के लोड को कम किया सके. जियो फोन ताइवान से आएंगे और देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे. जियो फोन की प्री बुंकिंग 24 अगस्त से शुरू हुई थी. प्री बुकिंग शुरू होने के दो दिन के अंदर ही इस फोन की इतनी डिमांड आ गई कि कंपनी को इसकी बुकिंग बीच में ही रोकनी पड़ी. इसके लिए 500 रुपए का बुकिंग अमाउंट रखा गया है. डिलीवरी के समय ग्राहक को शेष 1000 रुपए चुकाने होंगे. कंपनी का कहना है कि यह एक सिक्योरिटी मनी है जिसे 3 साल बाद फोन वापस करने पर ग्राहक वापस भी ले सकता है.

ये हैं जियो फोन में फीचर्स
2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले वाले जियोफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.  इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है.  पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच बैटरी दी गई है.  कंपनी का दावा है  स्टैंडबायमोड पर यह 15 दिन तक चल सकती है।


इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है. यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है.  वहीं फोन में MyJio, JioTV, JioCinema, JioChat, JioMusic, JioXpressNews, गूगल ऐप, फेसबुक ऐप मिलेंगे.  फोन में जियो असिस्टेंट की मदद से आप बोलकर भी कमांड दे सकते हैं.  इतना ही नहीं फोन के जियोमीडिया केबल की मदद से इसे टीवी से कनेक्ट भी किया जा सकता है. हालांकि फिलहाल जियो फोन में वाट्सएप नहीं चलेगा.

Source : zee news 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin