मिल गया केबीसी सीजन-9 को उसका पहला करोड़पति !


लगता है अमिताभ बच्चन के केबीसी सीजन-9 को उसका पहला करोड़पति मिल गया है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ रुपये की धनराशि जीत ली है. इस तरह वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं.

एक खबर के अनुसार गुरुवार को ही गोरेगांव फिल्मसिटी में इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हुई है. इस एपिसोड में अनामिका 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं. मगर उन्होंने ज्यादा रिस्क न लेते हुए क्विट करना ही ठीक समझा और एक करोड़ की धनराशि जीती. केबीसी के इस सीजन को ऑन एयर हुए लगभग एक महीना हो चुका है, अब तक कोई भी प्रतिभागी करोड़पति का ये टैग हासिल नहीं कर सका था.

बता दें कि अनामिका दो बच्चों की मां हैं. पेशे से वह एक सोशल वर्कर हैं. वह फेथ इन इंडिया नाम से एक एनजीओ चलाती हैं. जीती गई धनराशि का वह क्या करेंगी? इस सवाल के जवाब भी उन्होंने बताया कि वह अपनी इस धनराशि का इस्तेमाल अपनी एनजीओ को आगे बढ़ाने में करेंगी. इसके जरिये वह झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर काम करने का मकसद पूरा करेंगी. वैसे अनामिका से पहले वीरेश चौधरी केबीसी से 50 लाख रुपये की धनराशि जीत चुके हैं. वह भी एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए थे, मगर उन्होंने रिस्क न लेते हुए क्विट कर दिया था.

Source :आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin