ट्रेन में अब आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं, रेलवे पहचान के लिए अपनाएगा यह तरीका...

अब ट्रेन में यात्रा करते हुए पहचान के लिए आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. मोबाइल फोन पर मौजूद एम-आधार ही पहचान के लिए पर्याप्त होगा. रेलवे ने एम-आधार को पहचान के सबूत के रूप में स्वीकार कर लिया है.  

रेल मंत्रालय ने किसी भी आरक्षित वर्ग में यात्रा के उद्देश्य के लिए पहचान के निर्धारित सबूत के रूप में एम-आधार (मोबाइल एप पर आधार कार्ड) को अनुमति देने का निर्णय लिया है. मंत्रालय ने बुधवार को यह घोषणा की.

रेलवे ने कहा है कि "यात्री द्वारा अपने मोबाइल पर पासवर्ड दर्ज करने के बाद दिखाए गए एम-आधार को भारतीय रेलवे के किसी भी आरक्षित वर्ग में यात्रा करने के लिए पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए."


एम- आधार भारत की विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप है जिस पर एक व्यक्ति अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है. यह केवल मोबाइल नंबर पर ही किया जा सकता है जिसमें आधार जोड़ा गया है. आधार दिखाने के लिए, व्यक्ति को एप खोलना होगा और अपना पासवर्ड दर्ज करना होगा.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin