विजयदशमी के समाप्त होते ही अगले महीने यानी की 1 अक्टूबर से देश में काफी कुछ बदलने वाला है। बता दे की ये सभी बदलाव किसी ना किसी तरह से आम आदमी से ही जुड़े हुए हैं जैसे बैंकिंग, शॉपिंग, मोबाइल, आदि। तो चलिये जानते है 1 अक्टूबर से देश में कौन से नए-नए बदलाव देखने को मिलने वाले है। सबसे पहले आपको बता दे की हमारी सबसे ज्यादा जरूरी सेवाएँ यानी की बैंकिंग से जुड़ा बदलाव, जिसमे जानकारी मिल रही है की खातों में न्यूनतम राशि की कमी और खाता बंद करवाने के लिए सर्शत शुल्क हटा दिया जाएगा जिससे लोगों को थोड़ी राहत होगी।
बता दे की बैंक के मुताबिक अब महानगरों में बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने की सीमा 5000 से घटाकर 3000 रुपये कर दी जाएगी। साथ ही नए महीने से बैंक खाता बंद करवाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, शर्त यह होगी कि खाता खुलने के 14 दिन के भीतर या एक साल बाद खाता ही बंद किया जाए। यदि आप 14 दिन के बाद और एक साल के अंदर ही अपना खाता बंद करवाते है तो आपको 500 रुपये शुल्क देना पड़ेगा वह भी जीएसटी के साथ।
जैसा की हम सब जानते है की स्टेट बैंक में अन्य सहयोगी बैंकों का विलय हो चुका है मगर अभी तक स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, पटियाला, मैसूर, हैदराबाद, बीकानेर और जयपुर के ग्राहक संबंधित बैंकों का ही चेकबुक इस्तेमाल कर रहे थे। आपको बता दे की 1 अक्तूबर से ये चेक अमान्य हो जाएंगे और ग्राहकों को एसबीआई का चेक बुक लेना होगा।
इसके साथ ही आपको यह भी बता दे की ट्राई ने कॉल कनेक्ट करने के लिए एक टेलिकॉम ऑपरेटर की ओर से दूसरे को अदा किए जाने वाले कॉल टर्मिनेशन शुल्क को 14 पैसे से घटाकर छह पैसे प्रति मिनट कर दिया है, जिसके बाद आपकी कॉल दरे और भी सस्ती हो जाएंगी। जो अगले महीने के पहली तारीख से लागू हो जाएगा।
एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद केन्द्र सरकार ने कारोबारियों को 30 सितंबर तक पुराने सामान पर नई एमआरपी का स्टीकर लगाकर सामान बेचने की सुविधा दी थी, जिसकी समय सीमा अब समाप्त हो गयी है तो अब एक अक्टूबर से आपको नई एमआरपी पर सामान मिलेगा। यदि कोई नई एमआरपी का स्टीकर लगाकर सामान बेचता है तो सरकार उसपर कार्रवाई कर सकती है।
आपको बताना चाहेंगे की पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने फास्टैग लॉन्च किया था। फास्टैग सिस्टम में गाड़ी के शीशे पर एक टैग लगाया जाता है। टोल प्लाजा पर लगी डिवाइस उसे रीड कर लेती है और टोल टैक्स, टोल प्लाजा के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के मुताबिक सभी टोल प्लाजा पर शुक्रवार से डेडिकेटिड फास्टैग लेन तैयार हो गई है साथ ही इस लेन पर ऑपरेशन भी शुरू हो गया है। फास्टैग को रिचार्ज कराना भी आसान है, इसे ऑनलाइन भी रिचार्ज किया जा सकता है।
