राम रहीम के डेरे में सर्च ऑपरेशन खत्म, जानें तलाशी में क्या क्या मिला ?

नई दिल्ली: सिरसा में राम रहीम के डेरे में चीन दिन चला सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है. सिरसा में कल से रेल और इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी. इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.

हरियाणा जनसंपर्क विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रकाश मेहरा ने बताया, “डेरा में सर्च ऑपरेशन तीन दिन बाद खत्म हो गया है. कोर्ट कमिश्नर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को रिपोर्ट सौपेंगे.

तलाशी में क्या क्या मिला ?
तीन दिन की तलाशी में डेरे में कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं. सर्च ऑपरेशन में 84 कार्टून विस्फोटक, एक ट्रॉली लाठी डंडे, आईफोन, आईपैड, चेक बुक्स, एक लैपटॉप बरामद हुआ है. इसके अलावा तलाशी अभियान के दौरान एक ऐसा गुप्त रास्ता मिला है जो गर्ल्स हॉस्टल और साध्वियों के निवास की ओर जाता है.


इसके अलावा एके-47 राइफ़ल की खाली मैग़ज़ीन भी बरामद की गई. कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिली हैं. डेरे के अंदर से भारी मात्रा में आतिशबाज़ी बनाने की सामग्री मिली है. लगभग 84 कार्टून में आतिशबाज़ी करने वाली विस्फ़ोटक सामग्री को ज़ब्त किया गया है. तलाशी के दौरान करीब 3,000 महंगे और डिजाइनर कपड़े और 1,500 महंगे बूट भी मिले.

Source :ABPन्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin