मिल गई दुनिया की सबसे छोटी गिलहरी, लंबाई और वजन जान हो जाएंगे हैरान

जकार्ता: इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने देश के बोर्नियो वर्षा वन में दुनिया की सबसे छोटी गिलहरी को खोज निकालने का दावा किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक सामाचार एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि बोर्मियन पिग्मी गिलहरी या एक्सिलिससियुरस एक्सीलिस नामक इस गिलहरी को दक्षिण कालीमंतन प्रांत के मेरातस पर्वत में पाया गया.

उन्होंने कहा, "सबसे अश्चर्यजनक तथ्य यह है कि अद्वितीय और लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक यह दुनिया की सबसे छोटी गिलहरी मेरातस पर्वत क्षेत्र में है." यह प्राजाति 16 सितम्बर को एक अभियान के दौरान मिली. इस गिलहरी की लंबाई 73 मिलीमीटर और वजन 17 ग्राम है. 


वैज्ञानिक ने कहा, "इस प्रकार की प्रजाति बोर्नियो द्वीप पर, खासकर समुद्र तट से लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहती है."

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin