जेल में शशिकला को विशेष सुविधाएं दिए जाने की पोल खोलने वाली अफसर को राष्ट्रपति पदक

केंद्रीय कारागार में कथित अनियमितताओं का भंडाफोड़ करने वाली पूर्व डीआईजी डी रूपा को शनिवार को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया. उन्होंने जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को मिल रही विशेष सुविधाओं का भी भंडाफोड़ किया था.

राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी की मौजूदगी में डी रूपा को विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें पुरस्कार से नवाजा. विशिष्ट सेवा के लिए चयनित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी राष्ट्रपति पदक दिया गया.

तत्कालीन जेल डीआईजी डी रूपा ने जुलाई में पुलिस महानिदेशक को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कहा गया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रपन्ना अग्रहर केंद्रीय कारागार में बंद शशिकला को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं और ‘‘इस तरह’’ की चर्चा है कि इसमें दो करोड़ रुपये रिश्वत का लेन-देन हुआ है.


इसके बाद मामले में सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप होने के कारण रूपा और डीजी दोनों का तबादला कर दिया गया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin