ये है सूर्यवंशम वाले ठाकुर साहब की हवेली, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' एक ऐसी फिल्म है, जो टीवी पर सबसे ज्यादा आती है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा टीवी पर दिखाया गया है। इसके लिए अक्सर इसकी चर्चा होती रहती है।
भानु प्रताप सिंह और हीरा ठाकुर का किरदार लोग भुला नहीं पा रहे हैं। आइये आपको उस हवेली के बारे में बताने जा रहा है, जो फिल्म में दिखाई गई है। गुजरात में हुई थी फिल्म की शूटिंग...



-'सूर्यवंशम' मूवी की शूटिंग इंडिया के अलावा श्रीलंका में भी हुई थी। गुजरात के बलराम पैलेस रिजॉर्ट और हैदराबाद में भी इस फिल्म के कई सीन फिल्माए गए थे।

- फिल्म में अमिताभ बच्चन की जो हवेली दिखाई गई है, वो वास्तव में गुजरात के पालनपुर का एक रिजॉर्ट है। इसका नाम बलराम पैलेस है।

- बलराम पैलेस रिजॉर्ट पालनपुर नेशनल हाईवे नं 14 से 2 किलोमीटर की दूरी पर चितरासानी गांव में बना हुआ है। अहमदाबाद से इसकी दूरी करीब 160 किलोमीटर है।

नवाब का हंटिंग रिट्रीट था ये पैलेस
- बलराम पैलेस लोहानी नवाब का हंटिंग रिट्रीट था। इसका निर्माण 1922 से लेकर 1936 के बीच हुआ था। इस महल की खासियत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि यहां लॉर्ड माउंटबेटन भी आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin