जानिए आपके जन्म का महीना क्या कहता है आपकी पर्सनालिटी के बारे में


हर महीने का कुछ न कुछ अलग ही मतलब होता है, जैसे अगस्त सावन लाता है और दिसम्बर नए साल की ख़ुशी। वैसे ही आपके जन्म के महीने आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। यह जानना बहुत दिलचस्प होता है कि आप जिस महीने में जन्मे हैं वो महीना आपकी पर्सनालिटी के बारे में क्या कहता है, और यह किस हद तक सच है।

जनवरी में पैदा होते हैं लीडर
जनवरी में जन्मे लोगों को ज़्यादातर रूलर और लीडर माना जाता है। जनवरी में जन्मे लोग किसी भी काम में स्वतंत्र होते हैं। यदि आपका जन्म जनवरी के पहले सप्ताह में हुआ है तो आपके अन्दर कुछ न कुछ अनोखा ज़रुर होगा।


फरवरी में जन्मे लोग होते हैं मिलनसार
फरवरी में जन्मे लोग, संवेदना से भरपूर होते हैं। यह किसी की भी भावनाओं को समझ सकते हैं और अच्छे से घुल मिल जाते हैंI

मार्च में जन्मे लोग कमाते हैं पैसे
मार्च में जन्मे लोगों में पैसे कमाने की क्षमता अधिक होती है। इन्हें किसी पर जल्दी विश्वास नहीं होता, और हो सकता है कि ये अपने कीमती रिश्ते इसी वजह से गंवा भी देंI

बॉस होते हैं अप्रैल में जन्मे लोग
अप्रैल में जन्मे लोगों का बरताव बॉस के जैसा होता है। अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों के हाथ भी रचनात्मक होते हैंI

मई में जन्मे लोग होते हैं कलाकार
अभिनय, गीत और नृत्य। मई में जन्मे लोगों को इनमे से किसी न किसी चीज़ से अवश्य लगाव होता है।

जून में जन्म लेने वाले होते हैं रोमांटिक
जून में जन्मे लोगों को रोमांटिक माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि जून में जन्मे लोग ईर्ष्यालु स्वाभाव के होते है।


समझदार व्यक्ति पैदा होते हैं जुलाई में
जुलाई में जन्मे लोग समझदार होते हैं। इन्हें अपनी फैमिली से अधिक लगाव होता हैI

अगस्त में जन्म लेते हैं महत्वपूर्ण लोग
अगस्त में जन्मे लोगों को अपने समुदाय का स्तम्भ माना जाता है। अगस्त में जन्मे लोग प्यार करने वाले और अपनी शादी को महत्व देने वाले होते हैंI

सितम्बर में पैदा होने वाले होते हैं फ्लेक्सिबल
सितम्बर में जन्मे लोगों को फ्लेक्सिबल और और होशियार माना जाता है। यह किसी भी परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं।

खुशकिस्मत होते हैं अक्टूबर में पैदा होने वाले
अक्टूबर में जन्मे लोग बहुत खुशकिस्मत माने जाते हैं। ऐसे लोग जब अपने लिए कोई लक्ष्य तय करते हैं तो उसे पूरा भी करते हैंI

सेंसिटिव हैं आप यदि नवम्बर में हुआ है जन्म
नवम्बर में जन्मे लोग सेंसिटिव होते हैं। यह किसी के साथ भी घुलने-मिलने की कला रखते हैंI

निडर होते हैं दिसम्बर में जन्मे लोग
दिसम्बर में जन्मे लोग अंदर से मज़बूत और निडर होते हैं। साइंटिस्ट कहते हैं कि जो व्यक्ति दिसम्बर में जन्मे होते हैं उन्हें अस्थमा की बीमारी का खतरा रहता है। दिसम्बर ठंड का महीना होता है जिसकी वजह से ऐसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin