‘केबीसी’ में ₹5 करोड़ जीतने वाले सुशील आज भी चलाते हैं साइकिल, कंगाली की आ चुकी है खबर


सुशील कुमार एक ऐसा नाम है जो रातों रात सुर्ख़ियों में छा गया था। दौलत ने हाथ थामा तो साथ-साथ शोहरत भी चल दी। लोग इंटरव्यू लेने के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगाने लगे। कई जगह से न्यौता आने लगा। यहाँ तक कि जो लोग पहले घास तक नहीं डालते थे वे भी आगे पीछे घूमने लगे। देखते ही देखते एक आम इंसान ख़ास बन गया।


पटना से लगभग 170 किलोमीटर दूर मोतिहारी में रहने वाले सुशील कुमार एक कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। 2011 में सुशील ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जीता और सब लोग मोतिहारी के इस युवक के फैन हो गए। सुशील को विश्वास नहीं था कि वे ₹5 करोड़ की रकम जीत पाएंगे। हालाँकि टेक्स कटने के बाद सुशील को लगभग ₹3.6 करोड़ ही मिले और कुछ समय बाद ये ख़बरें भी आने लगी की सुशील कंगाल हो चुके हैं।

आज हम आपको KBC के इस हीरो के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जो आपके लिए बहुत रोचक साबित होंगी। आइये जानते हैं।

ये भी मजेदार बात है

₹पांच करोड़ की राशि जीतने के बाद सुशील के मशहूर होने का आलम यह था कि लोग विदेश से उन्हें चिठ्टी भेजते थे, जिसपर पते की जगह लिखा होता था ‘सुशील कुमार, केबीसी विनर, इंडिया’ और चिठ्टी उन्हें मिल जाया करती थी।

शो जीतने से पहले इतना कमाते थे



वो कहते हैं न जब किस्मत का पासा पलटता है तो सब बदल जाता है। सुशील भी इससे पहले महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉइमेंट गारंटी एक्ट में काम किया करते थे। उनकी महीने भर की पगार मात्र 6000 रूपए हुआ करती थी।

क्या किया इतनी रकम का?

केबीसी जीतने के बाद सुशील ने अपनी नौकरी छोड़ दी और इस दौरान हर जगह सुशील का ही नाम हुआ करता था। हर इन्सान का एक ही सवाल था कि वे इतने पैसों का करेंगे क्या? और बाद में उनके कंगाल होने की खबर आई जिसका सच ये है।

₹5 करोड़ के बाद भी कंगाल?


साल 2016 में सुशील ने बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि ‘मुझसे आए दिन ये सवाल पूछा जाने लगा था कि मैं जीते गए ₹5 करोड़ की का क्या करूंगा? हर इन्सान यही सवाल करता था कि मैं इतने पैसों का क्या करूँगा।’ उन्होंने इस सवाल से बचने के लिए कुछ ऐसा सोचा।

ये था कंगाली का पूरा माजरा

इसी दौरान सुशील को एक जर्नलिस्ट का कॉल आया। उस जर्नलिस्ट ने भी यही सवाल पूछा ‘पैसों का क्या किया।’ इस सवाल से बचने के लिए जवाब में सुशील ने कह दिया कि, ‘नहीं हैं अब कुछ, पैसे खत्म हो गए’। सुशील कंगाल थे नहीं लेकिन इस खबर को सुशील की कंगाली के रूप में परोसा गया।

कभी नहीं था बंगले का शौक


सुशील ने पैसे जीतने के बाद जमीन खरीदी और घर भी बनवाया। हालाँकि उन्हें कभी बंगले का शौक नहीं रहा, वे साधारण जीवन ही पसंद करते हैं। उनका मकान अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है लेकिन सुशील का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रह रहा है।

बिग बॉस से आया था ऑफर

अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पांच करोड़ रुपए जीतने वाले सुशील को बिग बॉस में शामिल होने के लिए भी ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। सुशील ने नितीश कुमार से मुलाकात तो की थी लेकिन चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया।

जूनियर बच्चन को किया इम्प्रेस

 
कुमार ने टीवी पर ‘झलक दिखला जा’ के सीजन-5 में अन्य प्रतिभागियों के साथ कदमताल भी किया हुआ है। हालाँकि वे इस शो में लंबे समय तक टिक नहीं पाए लेकिन उन्होंने जूनियर बच्चन को अपने स्किल्स से काफी इम्प्रेस किया।

अब तक नहीं किया ये काम


सुशील ने केबीसी जीतने के बाद भी कभी कार नहीं खरीदी। हालाँकि 2013 में उन्होंने एक स्कूटी जरूर ली लेकिन वो भी घर वालों के कहने पर। सुशील आज भी साइकिल का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं।

अब कर रहे हैं ये

इन दिनों सुशील कुमार एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे हैं। इसके अलावा, वे म्यूजिक की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। सुशील ने लिखना भी शुरू किया है और आगे अपने लिए कई लक्ष्य तय किए हैं।
Source : Wittyfeed

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin