क्या आपको पता है सड़क के किनारे लगे इन पत्थरों के रंगों के पीछे का रहस्य

जब भी हम कहीं सफर के लिए बाहर निकलते हैं तो हमेशा हमें रास्ते में दूरी बताने वाले पत्थर लेगे हुए दिखते हैं लेकिन कभी इन पत्थरों का रंग कभी पीला तो कभी हरा दिखाई देता है क्या आपने कभी सोचा है कि इन पत्थरों का रंग सिर्फ पीला या हरा ही क्यों होता है?

तो चालिए आपको बतातें हैं कि इन बदलते रंगों के पीछे बहुत बड़ा कारण है अलग-अलग रंगों के इन पत्थरों का मतलब भी कुछ अलग-अलग ही होता है। सफर के समय आपको इन पत्थरों के रंग से आपको काफी मदद मिल सकती है। तो आइए चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन रंगों का क्या मतलब होता है।

सफेद और पीले रंग के पत्थर होना: जब सफर के दौरान आपको सफेद और पीले रंग का पत्थर दिखाई दें तो आप यह समझ जाइए कि आप नेशनल हाईवे पर हैं पीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल सिर्फ नेशनल हाईवे पर ही किया जाता है। किसी ओर जगह पर नहीं।

सफेद और हरे रंग के पत्थर: जब सफर के समय आपको सड़क के किनारे पर सफेद और हरे रंग के पत्थर दिखाई दे तो आप समझ जाइए कि आप स्टेट हाईवे पर चल रहे हैं सफर के समय अगर आपको इस रोड पर कुछ खराबी मिल जाए तो इसके जिम्मेदार राज्य सरकार होती है।

सफेद और काले रंग का पत्थर: सफर के समय अगर आपको कुछ ही दूरी तक कुछ भी दिखाई ना दें तो और रास्ते में आपको सफेद और नीले या काले रंग का पत्थर दिखाई दें तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप किसी बड़े शह के नजदीक पहुंच चुके हैं। इस रंग के पत्थर वाली रोड़ किसी जिले के अधीन होती हैं।

सफेद और नारंगी रंग का पत्थर: सड़क के किनारे यदि आपको सफेद और नारंगी रंग का पत्थर दिखाई दें तो अब समझ जाइए कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत बनाई गई है। यदि इस रंग का पत्थर आपको रोड़ पर नजर आए तो समझ जाइए कि आप किसी गांव की ओर जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin