ये वो डरावनी फिल्में हैं जो उड़ा देंगी आपकी नींद, इन्हें अपनी ही रिस्क पर देखना…

हम जानते हैं कि ये फिल्म हमें डराएगी। इसे देखने के बाद हमारी रातों की नींद उड़ जाएगी। बावजूद इसके हम इस फिल्म को देखते हैं। कारण कि इसमें जो मजा है वो किसी दूसरी फिल्म में नहीं है। हालांकि यह बात केवल हॉरर फिल्मों के शौकीन ही समझ सकते हैं।
हम जानते हैं कि ये फिल्म हमें डराएगी। इसे देखने के बाद हमारी रातों की नींद उड़ जाएगी। बावजूद इसके हम इस फिल्म को देखते हैं। कारण कि इसमें जो मजा है वो किसी दूसरी फिल्म में नहीं है। हालांकि यह बात केवल हॉरर फिल्मों के शौकीन ही समझ सकते हैं।

आज हम आपको ऐसी ही कुछ हॉरर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

9.पैरानॉर्मल एक्टिविटी
2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को इस तरह शूट किया गया है कि आपको इसे देखते समय ऐसा फील होता है, जैसे आप CCTV कैमरा फुटेज देख रहे हैं। किस तरह आत्माएं घर पर कब्जा करती हैं? फैमिलीज को मारती हैं? ये तमाम सीन आपको डराने के लिए काफी हैं। इस फिल्म के 5 सीक्वल्स रिलीज हो चुके हैं।


8. द डिसेंट
2005 में रिलीज हुई यह ब्रिटिश हॉरर फिल्म 6 लड़कियों की कहानी है, जो एक गुफा में खून के प्यासे शिकारियों के बीच फंस जाती हैं। इस फिल्म में दिखाया गया खून-खराबा आपकी नींद उड़ा देगा।


7. द एक्जॉरसिस्ट\
1983 में रिलीज हुई इस फिल्म को सबसे डरावनी हॉरर फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में एक लड़की पर भूत हावी हो जाता है, जिसे पादरी दूर करने की कोशिश करता है। ये सीन फिल्म में बेहद डरावने तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म के सीन कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘भूत’ और ‘1920’ आदि में कॉपी भी किये गए हैं।


6. ईविल डेड
इस सीरीज की पहली फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। वैसे तो इस सीरीज के सभी पार्ट्स आपको डराने का दम रखते हैं, लेकिन इसका 2013 में रिलीज हुआ लेटेस्ट पार्ट आपकी रातों की नींद उड़ा देगा। आगे देखिये वो फिल्म जो गिनी जाती है, अमेरिका की सबसे डरावनी फिल्मों में।


5. द कॉन्ज्यूरिंग
यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो भूतों को दूर भगाने का काम करता है। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। दोनों ही फिल्मों को अमेरिका की सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है।


4. द रिंग
2002 में रिलीज हुई ‘द रिंग’, 1998 में रिलीज हुई जापानी फिल्म ‘रिंगो’ का रीमेक थी। इस फिल्म के दो सीक्वल्स भी रिलीज हो चुके हैं। ये फिल्म एक ऐसे टेप की कहानी है, जिसे देखने वाले की 7 दिनों के अंदर मौत हो जाती है।


3. स्लीपी हॉलो
आर्ट डायरेक्शन के लिए ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली इस फिल्म में एक सिर कटा आदमी रहता है, जो रात के वक्त लोगों को मारता है। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी डरावना माना जाता है।


2. साईलैंस ऑफ दि लैंब्स
1991 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी है जो लोगों को मारकर उनका मांस खाता है। आपको हिलाकर रख देने वाली इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और स्क्रीनप्ले के ऑस्कर अवार्ड्स भी जीते थे।


1. रोजमैरी बेबी
यह फिल्म 1968 में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद आज भी ये सबसे खतरनाक हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो एक शैतान को जन्म देती है। इस फिल्म को एक ऑस्कर और एक गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin