गुरुवार को पीला रंग पहनने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप !


गुरुवार को पीला रंग – रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है और हफ्ते के सातों दिन के लिए अलग-अलग रंग होता है.

गुरुवार के दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है.


दरअसल, गुरुवार का दिन विष्णु भगवान का दिन माना जाता हैं और इस दिन महिलाएं पीला वस्त्र पहनकर विष्णु भगवान की आराधना करती हैं. ऐसी मान्यता है कि गुरुवार को पीला रंग पहनने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
कहा जाता है कि विष्णु भगवान का पीला रंग बहुत पसंद है, इसलिए इस दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोग पीला वस्त्र पहनते हैं और भोग में उन्हें पीली चीज़ें चढ़ाते हैं

पीले रंग को हिंदू धर्म में भी बहुत शुभ माना जाता है. उत्तर भारत में लड़कियों की शादी पीली साड़ी में ही होती है, क्योंकि यह सादगी और निर्मलता का प्रतीक है.
ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है,  इसे गुरु ग्रह भी कहते हैं. यह ग्रह सभी ग्रहों से बड़ा है. इसलिए गुरूवार के दिन गुरु की पूजा और पीले रंग का खास महत्व है. इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि यदि किसी लड़की की शादी नहीं हो रही है, तो गुरुवार को पीला रंग पहनने से जल्दी शादी का योग बनने लगता है और यदि किसी की शादी में बहुत रुकावट आ रही है, तो वह भी दूर हो जाती है.

यह भी पढ़ें : अगर आप किन्नरों से ये चीजें मांगने में हो जाते हैं कामयाब तो बदल जाएगी आपकी किस्‍मत

हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी खास भगवान को समर्पित है, गुरुवार के दिन उत्तर भारत में जहां विष्णु भगवान की पूजा की जाती हैं, वहीं महाराष्ट्र में साईं बाबा की अराधना होती है. ऐसी मान्यता है कि दोनों ही देवताओं को पीला रंग बहुत पसंद है, इसलिए जो व्यक्ति गुरुवार को पीला रंग पहनकर भगवान की पूजा-अर्चना करता है, उसे बहुत लाभ होता है.
भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए गुरुवार को पीला वस्त्र पहनने के साथ ही उन्हें पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं. इसके अलावा इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें और प्रसाद में चने की पीली दाल, गुड़ और केला चढ़ाएं.

यह पढ़ें : मंगलवार शाम यहां बांधे काला धागा, बढ़ेगी दौलत, कटेगा संकट

इस दिन न करें ये काम
भगवान की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन घर में पोछा न लगाएं और न ही साबुन का इस्तेमाल करें. किसी को पैसे भी न दें.  जो लोग गुरुवार का व्रत करते हैं उन्हें इस दिन नमक नहीं खाना चाहिए, सिर्फ़ पीले रंग का  भोजन ही करें.

यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो अब से हर गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनें, यकीन मानिए आपके जीवन के दुख दूर हो जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin