आपने पब्लिक प्लेसेस जैसे कि मॉल्स, शोरूम्स, रेस्टॉरेंट्स आदि में टॉयलेट के दरवाजों को तो देखा ही होगा। क्या आपने कभी सोचा नहीं कि ये दरवाजे पूरी तरह क्यों नहीं बने होते है? इनमे नीचे से खाली जगह क्यों होती है?
इसके कई तार्किक कारण हैं। आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्यों यह दरवाजें पूरे नहीं बने होते हैं।
टॉयलेट स्टॉल
टॉयलेट स्टॉल्स में इस तरह के दरवाजें तो आपने देखे ही होंगे।
यूँ ही नहीं है
यह दरवाजें यूँ ही इस तरह से नहीं बनाए जाते हैं। इसके पीछे कई अहम कारण हैं।
सफाई बने आसान
इस तरह के दरवाजें होने से बाहर से बाथरूम की सफाई करने में बहुत आसानी हो जाती है।
आपातकाल में आते हैं काम
इस तरह के दरवाजें होने से अंदर गए व्यक्ति के साथ अगर कोई आपात स्थिति आ जाए तो बाहर वालों को आसानी से पता चल जाता है।
न हो आपत्तिजनक काम
इस तरह के दरवाजें होने के टॉयलेट्स में ड्रग्स लेना या सेक्स करने जैसे आपत्तिजनक काम रोके जा सकते हैं।
पैसों की बचत
इस तरह के दरवाजें पूरे दरवाजो की तुलना में काम कीमत में आ जाते हैं। साथ ही इनकी देख-रेख में भी कम खर्च आता है।
कोई है अंदर?
इस तरह के दरवाजे होने से आसानी से किसी के अंदर होने की जानकारी मिल जाती है।
मांग सकते है टिश्यू रोल
आपके टॉयलेट में अगर टिश्यू रोल्स ख़त्म हो गए हैं तो पड़ोस के टॉयलेट में गए व्यक्ति से मांग सकते हैं।
कोई फँस गया तो?
अगर टॉयलेट का दरवाज़ा लॉक हो जाए और आप अंदर फँस जाए तो आप नीचे से भी निकल सकते हैं।
Source : wittyfeed
