क्या आप सुलझा सकते हैं इस तस्वीर की ‘मर्डर मिस्ट्री’ को?


कत्ल की वारदातों से जुड़ी गुत्थियों को सुलझाना बेहद रोचक और मज़ेदार होता है। ऐसी वारदातों में इतने पेंच होते हैं कि कई बार असली कातिल तक पहुंचते-पहुंचते भी हम चूक जाते हैं। लेकिन फिर भी रहस्य को हर एक कड़ी को बारीकी से परखते हुए हम अंत तक पहुंचने में सफल हो ही जाते हैं।


अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें मर्डर मिस्ट्रीज सुलझाने में बहुत मज़ा आता है, तो चलिए आज आपके इस टैलेंट को टेस्ट कर लेते हैं।

यहां हम आपको एक तस्वीर दिखा रहे हैं, ध्यान से देखिए इस तस्वीर को.... यह तस्वीर एक रेस्त्रां का दृश्य दिखा रही है जिसमें कुछ लोग टेबल पर बैठकर खान खा रहे हैं और एक बैरा खाना परोस रहा है।

जैसे ही हम तस्वीर के ठीक बाईं ओर ऊपर की तरफ देखते हैं तो यहां आपको बाथरूम में फर्श पर गिरी एक महिला दिखाई देगी। यह महिला खून से लथपथ है जो जाहिर करता है कि इसका कत्ल हुआ है।

लेकिन इसका कत्ल किसने किया?
बस यही गुत्थी आपको सुलझानी है.... हम आपको वारदात के तीन अहम प्वाइंट्स बताकर थोड़ी मदद कर सकते हैं इसके बाद की गुत्थी आपको खुद ही सुलझानी है।

वारदात कुछ ऐसी है कि जिस महिला का कत्ल हुआ है वह ‘वूमेन वाशरूम’ यानि महिलाओं के शौचालय में गिरी हुई है और उसके सिर के ठीक पास एक चकू रखा है जिसका प्रयोग भोजन खाने के लिए किया जाता है। कत्ल करने वाला या करने वाली इस समय रेस्त्रा में किसी टेबल पर बैठकर चुप चाप भोजन कर रहा/रही है। अब आगे आप बताएं कि यह कत्ल किसने किया होगा।

. . . . . . .

सही जवाब है
टेबल नंबर 4 पर बैठा व्यक्ति, ऐसा क्यों आइए जानते हैं:
# इस टेबल पर बैठे व्यक्ति की टेबल पर चाकू अनुपस्थित है, यह चाकू वैसा ही होना चाहिए जैसा कि कत्ल हुई महिला के सिर के पास पड़ा है।
# उसके कपड़ों की ओर ध्यान से देखिए, काफी बिखरे हुए तार-तार हो रखे हैं। ऐसा तभी संभव है जब कोई किसी के साथ उलझता है जो कि कत्ल करते समय संभव है।
# इस व्यक्ति के कान के ठीक पास कुछ खून भी लगा है जो एक बहुत बड़ा सुराग है।

तो क्या आपने इसी व्यक्ति के बारे में अनुमान लगाया था?

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin