फिल्म में बोला गया मोबाइल नंबर निकला असली, सुपरस्टार पर 50 लाख का मुकदमा


‘मुझे रोजाना 200-300 कॉल आते हैं. मेरी पत्नी को लगता था कि मेरा कहीं चक्कर चल रहा है. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मुझे लगा अब मेरा घर टूट जाएगा. उधर बार-बार फोन आने की वजह से मैं काम भी नहीं कर पा रहा. जिंदगी खराब कर दी इस नम्बर ने’

ये कहना है एक टैक्सी ड्राइवर का, जिनका नम्बर एक फिल्म में इस्तेमाल किया गया था. मामला है हमारे पड़ोसी देश बंग्लादेश का. जहां पर बांग्ला फिल्म ‘राजनीति’ में सुपरस्टार शाकिब खान फिल्म के एक सीन में हीरोइन को अपना नम्बर देते हैं. इस सीन को देखकर उनके फैंस खासतौर पर फीमेल फैंस ने बिना सोचे-समझे नम्बर डॉयल करना शुरू कर दिया. ये मोबाइल नम्बर था टैक्सी ड्राइवर इजाजुल मियां का. जिनकी अब रातों की नींद भी उड़ चुकी है.


शाकिब खान पर कर सकते हैं 50 लाख का मुकदमाशाकिब खान बंग्लादेश के सुपरस्टार हैं. समझ लीजिए वो बंग्लादेश के शाहरूख खान हैं. उनकी नई फिल्म राजनीति ने धमाकेदार बिजनेस किया है. इस फिल्म में एक रोमांटिक सीन है, जिसमें हीरोइन शाकिब का नंबर मांगती है, शाकिब जल्दी-जल्दी बोलकर अपना नम्बर देते हैं. फिल्म में सबसे बड़ी गलती यही हो गई, कि बिना जांचे-परखे मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल कर दिया गया. आमतौर पर किसी बंद पड़े नम्बर या 9 अंकों के नम्बर को इस्तेमाल किया जाता है. फिल्म में बोला गया नम्बर टैक्सी ड्राइवर इजाजुल का निकला, जिसके बाद उनके पास रोजाना सैकड़ों कॉल आने लगे. ज्यादातर फोन लड़कियों के होते थे. उनकी पत्नी ने एक-दो बार फोन उठाया, तो उन्हें अपने पति के कुछ गलत काम करने का अंदेशा होने लगा. इजाजुल को जब मामला समझ आया तो उन्होंने फिल्म के हीरो पर मुकदमा करने की ठान ली. इजाजुल के मुताबिक वो इस नम्बर को बंद भी नहीं कर सकते क्योंकि ये नम्बर उनके क्लाइंट के पास भी है. जिससे उनका काम ठप्प पड़ जाएगा.

बॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल किए नम्बर बन चुके हैं आफतपिछले दिनों जॉली एलएलबी-2 पर भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था. जब अक्षय कुमार के स्कूटर के पीछे लगे कवर पर कोई नम्बर लिखा था. इससे पहले ‘गजनी’ में आमिर के शरीर पर एक नम्बर का टैटू बना हुआ था. जो किसी महिला बैंकर का था.
अब देखना ये है कि शाकिब खान , उनकी टीम और खुद इजाजुल मियां भी इस मुसीबत से कैसे निपटते हैं. 
Source : jagranjunction

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin