दोस्तों बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका एक दूसरे से कनेक्शन हर किसी को पता है, कग उनका रिश्ता क्या है. लेकिन हम आपको कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिनका रिश्ता काफी करीबी है, लेकिन इस बात की जानकारी आपको शायद हीं होगी. तो चलिए जानते हैं कौन से बोल सितारे हैं, जो एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं.
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी कजिन हैं. दरअसल आलिया के पिता महेश भट्ट और इमरान की मां भाई-बहन हैं. इस तरह इमरान हाशमी की मां आलिया भट्ट की बुआ हुईं और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट इमरान हाशमी के मामा. तो हुए ना दोनों भाई-बहन.
सोनम कपूर की नानी और रणवीर सिंह के दादा भाई बहन हैं. इस तरह इनका रिश्ता भी भाई-बहन का हीं होता है.
प्रेम चोपड़ा और शर्मन जोशी
प्रेम चोपड़ा की बेटी से शर्मन जोशी की शादी हुई है. ये दोनों ससुर और दामाद हैं.
करण जौहर और उदय चोपड़ा
करण जौहर की मां हीरू जौहर और उदय चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा भाई-बहन हैं. इस तरह करण जौहर उधर चोपड़ा के फुफेरे भाई हैं.
अमिताभ बच्चन और कुणाल कपूर
अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी से कुणाल कपूर की शादी हुई है. अमिताभ बच्चन कुणाल कपूर के चचेरे ससुर हैं.
फरहा खान और फरहान अख्तर
यह दोनों हीं कजिन भाई बहन हैं. दोनों की मां बहनें हैं.
आमिर खान और अली जफर
अली जफर के ससुर की कजिन बहन की मां और आमिर खान की मां कजिन बहने हैं. इस तरह इनका रिश्ता भी भाई-भाई का हीं होता है.
शबाना आजमी और तब्बू
अभिनेत्री तब्बू के पिता जमाल हाशमी अभिनेत्री शबाना आजमी के भाई हैं. इस तरह तब्बू और शबाना में बुआ-भतीजी का रिश्ता है.
लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर के दादाजी लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं.
