यहां हर कर्मचारी करता है हेलमेट पहन कर काम, वजह कर देगी हैरान


हेलमेट केवल टू-व्हीलर चलाते समय पहना जाता है, लेकिन एक ऑफिस ऐसा है, जहां हर कर्मचारी हेलमेट पहन कर ही काम करता है। इन लोगों का विश्वास है कि इस सरकारी ऑफिस में कुछ भी हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ऑफिस कहीं और नहीं, बल्कि हमारे भारत में ही है।


बिहार के पश्चिमी चंपारण में यह ऑफिस स्थित है। अरेराज प्रखंड में स्थित भूमि रिकॉर्ड विभाग के कर्मचारी ऑफिस में रोजाना हेलमेट पहनकर आते हैं। ये सरकारी कर्मचारी न तो हेलमेट पहनकर आम लोगों को कोर्इ संदेश दे रहे हैं और न ही ये लोग हेलमेट लवर्स हैं। हां, ये लोग अपनी सुरक्षा के प्रति जरूर सचेत हैं।

इस कार्यालय की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। छत की हालत ये है कि ये कभी भी गिर सकती है। बारिश में छत से पानी टपकता है। दीवारों से भी पानी रिसने से कमरे में काम करना बेहद मुश्किल है। कर्इ लोग जख्मी हो चुके हैं। बावजूद इसके ये लोग जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं और सुरक्षा के लिए रोजाना हेलमेट पहनते हैं।

यहां आने वाले लोग भी अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर आते हैं। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यहां काम करने वाले कर्मियों को उम्मीद है कि इस परेशानी से उन्हें जल्द ही निजाद मिलेगी। 


Source : पत्रिका

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin