जानें, क्‍यों होता है पेन की कैप में छेद, क्‍या है इसके पीछे का कारण

हम अपनी दिनचर्या में कई सवाल साथ लेकर घुमते हैं लेकिन कभी उनका जवाब नहीं मिल पाता है और न हीं उसका जवाब देने वाला हमारे पास कोई रहता है क्‍योंकि हमारे सवाल भी बड़े विचित्र होते हैं। लेकिन आज इंटरनेट कि दुनिया में हर सवाल का जवाब मौजूद है। ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जवाब आपको न मिल सके। वैसा ही एक सवाल आज मेरे दिमाग में भी आया तो आइए बताते हैं उस सवाल के बारे में और उसका जवाब भी।

अक्‍सर हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में न जाने कितनी सारी चीजों का इस्‍तेमाल करते हैं और उनमें कुछ ऐसी बाते होती है जिसे हम अनदेखा कर देते हैं, लेकिन वास्तविकता में इनका बहुत ही बड़ा महत्व होता है। आज हम आपकों इन्‍हीं में से एक बड़ी ही कॉमन चीज है वो हैं पेन जो अक्‍सर हम सभी इस्‍तेमाल करते हैं और ये बड़े ही काम की चीज है।

बता दें कि पेन एक ऐसी कॉमन चीज है जो लगभग हर इंसान इस्तेमाल करता है और सभी के घरों में पाया जाता है। लेकिन उसके बावजूद भी क्या आपने इस बात को कभी नोटिस किया है कि पेन के कैप में ऊपर की एक छेद क्यों होता है। शायद नहीं तो आइए आज हम आपको बतातें है कि ऐसा किस कारण से होता है।

हममें से कुछ लोगों को इसका जवाब पता होता है दरअसल उनका मानना है कि बता दें कि पेन के ढक्कनों में छेद इसलिए होता है, ताकि पेन के निब की इंक ना सूखे लेकिन यह गलत है। बता दें कि इसका कारण यह है कि पेन को कुछ लोग कभी बच्‍चे या फिर बड़े ही मुंह में ढक्कन समेत डाल लेते हैं, खासकर बच्चे ऐसा ज्यादा करते है जो की उन्‍हें नहीं पता होता कि इससे उनकी जान भी जा सकती है। जी हां अगर गलती से ढक्‍कन मुंह के अंदर चला गया तो अन्दर हवा पास नहीं होगी और हो सकता है उसी समय उनकी जान भी चली जाए।

इसी वजह से सदियों पहले पेन निर्माताओं ने इसके ढक्कन में एक छेद रखा, जिस वजह से अगर कोई बच्चा या बड़ा इसको निगल भी जाए तो उससे जान जाने का खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है क्‍योंकि उसे ऑक्‍सीजन पास कर सकता है। हालांकि यह छेद पेन के निचले भाग या कैप दोनों पर होता है।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin