ट्रायल रूम में लगे छुपे हुए कैमरे को ढूंढेगा स्मार्टफोन, अपनाएं ये तरीके


ट्रायल रूम में अक्सर हम महिलाएं या लड़कियां अपने पसंद के कपड़ों को ट्राई करती हैं। लेकिन तब हमारे अंदर यह डर भी बना रहता है, कि कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं है। हम आपको बता दें कि अगर आप ऐसे में थोड़ी सी सतर्क हो जाएंगी तो आप इस स्थिति से आसानी से बच सकती हैं। जानिए आप किस तरह से जान सकती हैं, ट्रायल रूम में हिडन कैमरा छिपा हुआ है।


छुपा हुआ कैमरा आजकल लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. होटल, ट्रायल रूम, बाथरूम या कोई भी जगह हो छुपे हुए कैमरे का डर बना रहता है. लड़कियों के लिए तो खासतौर से इसने परेशानी खड़ी कर दी है. ट्रायल रूम में छुपा हुआ कैमरा लगे होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. अब ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इस समस्या को कुछ तो निजात किया जाए. किसी को छुपा हुआ कैमरा लगाने से तो रोका नहीं जा सकता लेकिन हम अपनी सुरक्षा के लिए यह जरूर पता लगा सकते हैं कि ऐसा कैमरा कहां लगा है. इसमें आपकी मदद आपका स्मार्टफोन कर सकता है. लेकिन, कैसे ये हम आपको बता रहे हैं: 

फोन करें 
छुपे हुए कैमरे का पता लगाने में स्मार्टफोन आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप जब भी किसी ट्रायल रूम में जाएं, तो अपने किसी दोस्त को फोन करें. अगर फोन नहीं हो पाता है, तो समझ लें कि उस कमरे में छुपा हुआ कैमरा हो सकता है. इसके पीछे ये कारण होता है कि सिग्नल ट्रांस्फर होने में फाइबर आॅपटिक केबल व्यवधान उत्पन्न करती हैं. 

हिडन कैमरा डिटेक्टर एप डाउनलोड करें
अपने फोन में हिडन कैमरे का पता लगाने वाला एप डाउनलोड करें. आपको कमरे में जिस जगह या सामान में छिपा हुआ कैमरा लगा होने का शक है, उसके पास अपना फोन लेकर जाएं. तब कैमरा डिटेक्टर मैग्नेटिक एक्टिविटी को ढूंढेगा और अगर यह पाई गई तो एप अलार्म बजा देगा. ऐसे में उस जगह पर छुपा हुआ कैमरा होने की संभावना है. 

कैमरे का इस्तेमाल करें
ट्रायल रूम में अगर आपको जरा सा भी शक होता है तो स्मार्टफोन से फोटो खींचें. अगर फोटो खींचने पर इरीटेटिंग सी आवाज आए तो इसका मतलब कमरे में छिपा हुआ कैमरा लगा है. 

फोन को बनाएं बॉडीगार्ड
स्मार्टफोन में बॉडीगार्ड नाम का एप डाउनलोड करें. इस एप को आॅन करके जब आप मोबाइल कमरे में घुमाएंगे तो छुपा हुआ कैमरा लगा होने पर इसमें लाल रंग का निशान ब्लिंक करने लगेगा.

ट्रायल रूम में हिडन कैमरे से बचने के लिए अपनाएं यह 10 तरीके

1. ट्रायल रूम में हिडन कैमरे से बचने के लिए आप शक करना सीखें और कपड़े बदलते समय थोड़ा सा एलर्ट भी रहें। कभी भी बिल्कुल बैफिक्र होकर कपड़े ना बदलें।
2. हम आपको बता दें कि कैमरा ट्रायल रूम के हैंडल या हुक में भी हो सकता है। इसलिए इस बात का भी ख्याल रखें।
3. अगर ट्रायल रूम के दरवाजे में नीचे से थोड़ा सा स्पेस है तो इस बात का ख्याल रखें कि कोई नीचे से वीडियों तो नहीं बना रहा है।
4. अपने स्मार्टफान में बॉडीगार्ड नाम का एप डाउनलोड कर लें। इस एप को ऑन करके आप अगर ट्रायल रूम में घुमाएंगी तो ऐसे में अगर लाल रंग का निशान दिखें तो समझ लें कि रूम में कैमरा लगा हुआ है।
5. हिडन कैम डिटेक्टर का इस्तेमाल कर भी आप छुपे हुए कैमरे को ढूंढ सकती हैं।
6. अगर ट्रायल रूम के अंदर मोबाइल नेटवर्क ना आए या फिर किसी को कॉल ना लग पाए, तो समझ लें कि ट्रायल रूम में कैमरा लगा हुआ है।
7. ट्रायल रूम की लाइट बंद करके कपड़े बदलने की कोशिश करें।
8. अगर आपको जरा सा भी संदेह हो कि ट्रायल रूम में कैमरा लगा हुआ है, तो ऐसे में आप अपने फोन से फोटो खींचे, अगर फोटो खींचने पर कोई इरीटेटिंग आवाज आएं तो ऐसे में यह जान लें कि ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगा हुआ है।
9. आप शायद यह नहीं जानती हैं कि कैमरा ट्रायल रूम के अंदर नहीं बल्कि ट्रायल रूम में लगे शीशे के पीछे भी लगा हुआ हो सकता है। अब ऐसे शीशे भी आने लगे हैं जिनसे दोनों तरफ देखा जा सकता है।
10. सफेद रंग के पेपर पर रेड कलर की सेलेफिन लगा लें और फिर टॉर्च को ऑन करके देखें कि लाइट बहुत तेज जल रहीं हैं तो समझ लें कि ट्रायल रूम में कैमरा छिपा हुआ है, और आप पर निखरानी रख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin