न करें ये गलती वरना बंद हो जाएगी आपके जियो की फ्री कॉलिंग सर्विस

पिछले एक साल से ग्राहकों को जियो की ओर से फ्री कॉलिंग और डाटा की सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है। लेकिन अब जियो ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे आपकी फ्री कॉलिंग सर्विस बंद हो सकती है। दरअसल जियो को लग रहा है कि कुछ लोग उसके फ्री कॉलिंग सेवा को व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ कुछ नंबरों पर धोखाधड़ी की शिकायतें आईं है। ऐसे में अब जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया नियम तैयार किया है।


क्या हैं जियो के नए नियम?
नए नियम के मुताबिक मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपने उपभोक्ताओं को रोजाना 300 मिनट तक की फ्री कॉलिंग सेवा दे रहा है। अगर रोजाना कोई व्यक्ति 300 मिनट से ज्यादा बात करता है तो जियो उसे व्यवसायिक इस्तेमाल की श्रेणी में डाल देगी। इसके बाद उस नंबर की फ्री कॉलिंग सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इसके बाद आपको कॉलिंग के लिए जियो के अलग टैरिफ प्लान लेने पड़ेंगे। जिसके लिए आपको अच्छी खासी धनराशि का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके साथ ही जियो ने दिवाली के पहले अपने टैरिफ प्लान में कुछ बदलाव भी किए थे।

कई प्लान में जियो ने किए बदलाव :
- 999 रुपये के प्लान में अब 90 जीबी डाटा की जगह 60 दिन की वैलिडिटी के साथ 60 जीबी डाटा मिलेगा।
- 1999 रुपए के प्लान में 125 जीबी हाईस्पीड डाटा, छह महीनों की वैधता के साथ मिलेगा।
- 4999 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 210 दिनों से बढ़ाकर एक साल की, लेकिन डाटा को 380 जीबी से घटाकर 350 जीबी हुआ।
- 149 रुपए का प्लान में अब 28 दिनों के लिए 4जी की स्पीड से 4जीबी डेटा मिलेगा। अभी तक इस प्लान में 2जीबी डेटा ही मिलता था।
- एक हफ्ते के प्लान के लिए 52 रुपए अनलिमिटेड डेटा (0.15 जीबी प्रतिदिन)।
- दो हफ्ते के प्लान के लिए 98 रुपए अनलिमिटेड डेटा (0.15 जीबी प्रतिदिन)।

Source :

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin