नए घर में जब भी कोई शिफ्ट होता है तो उसके सामने कई तरह की समस्याएं होती हैं। घर मं सामान सेट करना होता है। कौन सा सामान कहां रखना है ये भी देखना होता है। खास तौर पर मंदिर और साफ सफाई को लेकर कई परेशानियां होती हैं। अलमारी कहां बनानी है, आपका वार्डरोब कहा पर होना चाहिए। घर का कचरा किस कोने में रखना चाहिए। किचन किस दिशा में होनी चाहिए। इन सारे सवालों के जवाब वास्तु में हैं। आज हम आपको कुछ यूजफुल वास्तु टिप्स देने वाले हैं। जो नए घर में आपके बहुत काम आएंगे। सबसे पहले बात करते हैं कि घऱ में मंदिर या फिर पूजा घर किस तरफ होना चाहिए।
पूर्व की तरफ मुंह करके पूजा करना शुभ माना जाता है। इस में भगवान की प्रतिमा का मुंह और दृष्टि पश्चिम दिशा की ओर रहती है। इस तरह से की गई पूजा हमारे अंदर ज्ञान, क्षमता, सामर्थ्य और योग्यता प्रकट करती है, हम जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं उसे पा लेते हैं। कई जानकार ये भी कहते हैं कि पश्चिम की तरफ मुंह करके भी पूजा की जा सकती है।
चूल्हा किस दिशा में हो
घर में लोग रसोई बनवाते समय तो वास्तु का पालन करते हैं, लेकिन रसोई में चूल्हा कहां रखना चाहिए, इस पर ध्यान नहीं देते हैं। ईशान कोण में चूल्हा कभी न रखें। वास्तु के नियम इसकी इजाजत नहीं देते। ये स्थान जल से संबंधित है। यहां अग्नि की उपस्थिति गृह क्लेश, मतभेद, अनबन, अपव्यय को निमंत्रण देती है। इसलिए अपनी रसोई में चूल्हा ईशान कोण में कभी भी न रखें।
वार्डरोब किस दिशा में
अक्सर ये देखा जाता है कि लोग अपने घर मं कपड़े यहां वहां फेंक देते हैं। ऐसा नहं करना चाहिए। कपड़ों को हमेशा वार्डरोब या फिर अलमारी में रखना चाहिए। सवाल ये है कि वास्तु के मुताबिक वार्डरोब किस दिशा में होना चाहिए। कमरे की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर वार्डरोब सुख-शांति और समृद्धि में सहायक होता है। ऐसा वास्तुशास्त्र कहता है। इसलिए वार्डरोब बनवाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
गमलों की सफाई
अगर आप भी पौधों के प्रेमी हैं तो जाहिर सी बात है कि आपके घर में कई तरह के पौधे होंगे, जो गमलों में लगे होंगे। गमलों की नियमित सफाई बहुत जरूरी है। केवल पौधों की सुरक्षा के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु के मुताबि भी ये जरूरी है। पौधों की सफाई करते रहें, सूखे पत्ते वगैरह हटाते रहें। गमलों में गंदगी की अधिकता लाभ मार्ग बाधित कर सकती है।
स्टोर रूम कहां पर हो
जिन सामानों का हम कम इस्तेमाल करते हैं उनको स्टोर रूम में रख देते हैं। वास्तु के मुताबिक स्टोर रूम कहां पर होना चाहिए। स्टोर रूम की सही दिशा नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम कोना है। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने का इस्तेमाल इस तरह के सामान को रखने के लिए बिलकुल नहीं करना चाहिए। वैसे कोशिश करें कि घर मं बेकार का सामान जमा ही ना होने पाए। गंदगी से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
कचरा किस कोने में रखें
अब कचरे को लेकर वास्तु टिप्स बताते हैं। अक्सर लोग कचरा रखने में गलती कर जाते हैं। मुख्य द्वार पर कचरा, गंदगी या व्यवधान शुभ फल नहीं देते। कचरे को हमेशा बंद डिब्बे में रखें। अगर मुख्य द्वार के बाहर रखना अनिवार्य ही हो, तो इसे किसी बंद डिब्बे में इस तरह से रखें कि ये मुख्य द्वार के ठीक सीधे में न होकर किनारे हो। ऐसा करने से कोई परेशानी नहीं होती है।
सीढ़ी के पास गमले न रखें
अगर आप किसी फ्लैट में रहते हैं और आपके घर के दरवाजे के बगल से सीढ़ियां जा रही हैं तो उस जगह पर गमलों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक सीढ़ियों पर गमला नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है। साथ ही घर में आने वाली लक्ष्मी रुक जाती हैं। तो ये कुछ वास्तु टिप्स हैं जिनको आजमा कर आप अपने घर में सुख शांति से रह सकते हैं।
