बर्थडे पर कुछ इस तरह काटा तैमूर ने केक... नवाब लुक में नज़र आए नन्हें उस्ताद

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान का हाल ही में मम्मी करीना और पापा सैफ ने पहला जन्मदिन मनाया है, जिसकी ग्रैंड सेलिब्रेशन पटौदी पैलेस में किया गया। हर बार की तरह तैमूर ने एक बार फिर अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया है। तैमूर के जन्मदिन में खान परिवार और कपूर परिवार शामिल हुआ जिसकी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नन्हें तैमूर किस तरह अपने बर्थडे को एंजॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों में एक खास तस्वीर और सामने आई है जिसमें तैमूर मां करीना, पिता सैफ, नानी बबिता, दादी शर्मिला टैगोर के साथ केक काटते दिख रहे हैं।

कुछ तस्वीरें तैमूर के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि तैमूर के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए मम्मी करीना, मौसी करिश्मा और नानी बबीता पहले ही पटौदी हाउस पहुंच गई थीं, जहां पर उन्होंने मिलकर पूरी तैयारी की।

तैमूर के जन्मदिन के अवसर पर करिश्मा कपूर, समायरा, मलाइका अरोड़ा, शर्मिला टैगोर, सब्बा अली खान, कियान राज के अलावा दिल्ली के कई मेहमानों ने पार्टी में शिरकत की। इन सभी की मौजूदगी में तैमूर ने अपना बर्थडे केक काटा।

आपको बता दें कि तैमूर का जन्मदिन पर एक ओर जहां पटौदी परिवार में जश्न मनाया गया तो वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिलीं।

मौसी करिश्मा ने तैमूर के साथ की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। करिश्मा ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा हमारे खुशियों के बंडल को जन्मदिन की बधाई। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।

इसके अलावा और भी कई सेलेब्स ने तैमूर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं ऋषि कपूर ने भी तैमूर को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो तैमूर! भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे।

इसके अलावा करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए तैमूर को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो तैमूर। उम्मीद करता हूं तुम मेरे बच्चों के साथ उतना ही एंन्जॉय करोगे जितना मैं तुम्हारे मां-पापा के साथ करता हूं।


इसके अलावा करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी नन्हे तैमूर को बधाई दी। तैमूर की फैन फॉलोइंग तो बेहद शानदार है इसमें कोई दो राय नहीं है। यह तैमूर की फैन फॉलोइंग ही है जो वो अपने जन्मदिन पर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहे और उन्हें देश के हर कोने से प्यार मिलता रहा।
Source :

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin