18 गेंदें खेलकर शून्य पर लौटे दिनेश कार्तिक, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड


विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम इंडिया को इतनी भारी पड़ी कि उसे धर्मशाला वनडे में श्रीलंका ने करारी शिकस्त दे डाली. लंका ने 113 रनों का मामूली लक्ष्य 176 गेंदें शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार विकेट गंवाए. इस दौरान दिनेश कार्तिक ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे वह कभी याद करना नहीं चाहेंगे.

टीम इंडिया के विकेटों के पतझड़ के बीच दिनश कार्तिक सुरंगा लकमल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. वह कोई रन तो बना नहीं पाए, लेकिन 18 गेंदों का सामना जरूर कर लिया. सबसे ज्यादा गेंदें खेल कर शून्य पर आउट होने वाले भारतीय रिकॉर्ड की बात करें, तो 32 साल के कार्तिक ने कभी न याद करने वाला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनड में एकनाथ सोल्कर 17 गेंदें खेलकर शून्य पर आउट हुए थे.

Source : aajtak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin