दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
देश की राजधानी दिल्ली में तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. ये भूकंप 8.49 मिनट पर आया. इसका केंद्र उत्तराखंड बताया जा रहा है. हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से भी भूकंप के झटके की सूचना मिली है.
बता दें कि इससे पहले इसी साल जून में नई दिल्ली समेत हरियाणा के रोहतक और आसपास के क्षेत्र में तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. उस वक्त भूकंप सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर आया था. उस वक्त भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में 22 किलोमीटर गहराई पर था.