इसे संयोग ही कहिए कि Flipkart, फर्स्ट फ्लाइट का कूरियर पार्टनर था। Ambur फर्स्ट फ्लाइट में काम करने के दौरान पहले ही लॉजिस्टिक से जुड़े काम सीख चुके थे। उसी समय Flipkart को एक ऐसे आदमी की तलाश थी, जो उनके इन-हाउस लॉजिस्टिक को संभाल सके।
Ambur के लिए ये किस्मत के बदलने जैसा था। Ambur, Flipkart के फाउंडर सचिन और बिन्नी बंसल से मिले, जिन्होंने Ambur को बताया कि उन्हें ऐसे आदमी की तलाश है, जिसे थोड़ी बहुत इंग्लिश बोलने के साथ ही कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। इस तरह से Ambur 8000 रुपए महीने की पगार के साथ Flipkart के साथ जुड़ गए।
Ambur इस बात को जानते थे कि ये कंपनी अभी शुरू हुई है और वो इसके पहले कर्मचारी हैं। इसलिए उन्हें काम पर रखने के साथ ही Flipkart ने उन्हें
कंपनी के कुछ शेयर भी दिए। जैसे-जैसे Flipkart का काम बढ़ता गया वैसे-वैसे Ambur की किस्मत भी बदलने लगी।
अपने काम और मेहनत की वजह से Ambur आज इस कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर हैं, जो हर महीने 6 लाख रुपए कमाते हैं।
