मानव शरीर काफी विविधताओं से भरा हुआ शरीर है, जिसकी गहराइयो में आप जितना जायेंगे उतनी ही आपको एक से बढकर एक नयी चीज मिलेगी, हर बार एक नया कोना मिलेगा और उस कोने में एक अलग ही रहस्य होगा कुछ ऐसा ही है जीव विज्ञान तो इसके कुछ ऐसे ही सवाल हमारे दिमाग में भी अक्सर आ ही जाते है जिनके जवाब सामान्य तौर पर तो मिल पाना मुश्किल सा ही होता है क्योंकि इसमें दिमाग या यूँही के जवाब नही बल्कि फैक्ट चला करते है तो आँखों से जुडा हुआ भी काफी मजेदार फैक्ट है जो आज हम आपसे शेयर करने जा रहे है हालाँकि कई जीव विज्ञान रहे छात्र तो इसके बारे में कुछ कुछ जानते ही होंगे।
जब ये बाहर की तरफ ज्यादा रहेगी तो खुश्की होगी और फिर ये थोडा भी ऊपर नीचे होगी तो आपकी आँखों को अखरने लगेगा इसलिए इसमें चिकनाई बनी रहना बेहद जरूरी है जिसकी पूर्ती के लिए ही इस तरीके से ये काम करती है जो अपने आप में प्रकृति प्रदत्त शक्ति है वही कई बार अगर आपकी आँखे जरुरत से ज्यादा झपकती है तो फिर आर्द्रता से होने वाली दिक्कत भी हो सकती है इसलिए मौसम के बदलावो के समय में आँखों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
आँखों की थकान होती है या फिर चाहे आप टीवी देख रहे हो या किताब पढ़ रहे हो या फिर बाइक चला रहे हो आपकी आँखे हर वक्त अपने आपको ढंग से मैनेज कर लेना जानती है जिसकी बदौलत ये सब दिक्कते दूर होती है और आप ढंग से देख पाते है।
