“कांटा लगा” गर्ल हो एक वक़्त तक DJ की शान रहा गाना “कांटा लगा” तो अपने सुना ही होगा! ये गाना साल 2002 में आया था और उस समय के सबसे हिट गांव में शुमार हो गया ! वो वक़्त ऐसा था की कोई भी पार्टी हो या डिस्को, इस गाने को चलाये बिना कुछ अधूरा सा लगता था! इस गाने की वीडियो में जिस लड़की ने डांस किया था उसका नाम शेफाली जरीवाला है! शेफाली ने अपने मूव्स से सबको दीवाना बना दिया था!
कुछ समय बाद वो सलमान और अक्षय कुमार की फिल्म “मुझसे शादी करोगी” में नज़र आयी थी! उन्होंने फिल्म में “बिजली” का एक छोटा किरदार निभाया था! इस फिल्म को लोगो ने बहुत पसंद किया ! बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी!
शेफाली ने फिल्मो में काम करने के बारे में भी सोचा था ! लेकिन उनकी दाल वह नहीं गल सकी ! काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें कुछ ख़ास ऑफर नहीं मिल पाए जिससे उन्हें वो फेम मिले जिसकी उन्हें चाह है! इसके बाद वह खुद ही लाइम लाइट से दूर हो गयी !
शेफाली के बारे में कई अफवाहे भी उड़ने लगी थी! कहा जा रहा था की टैटू की वजह से उन्हें एलर्जी हो गयी ! इस एलर्जी से उनकी मौत हो गयी! ऐसी बहुत सी अफवाहे उडी लेकिन शेफाली एक दम स्वस्थ थी !
शेफाली अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी है! कुछ दिन पहले ही वो एक इवेंट में नज़र आयी थी! उन्हें देखकर लगा जैसे की आज भी वह बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम कर सकती है! पहले के मुक़ाबले वो और ज्यादा सुन्दर दिखने लगी है!
शेफाली कुछ साल पहले डांस रियलिटी शो “नच बलिये ” में अपने बॉयफ्रेंड पराग त्यागी के साथ नज़र आयी थी! इस शो में भी उन्होंने अपने डांस मूव्स से लोगो को अपना दीवाना बना लिया था! बाद में साल 2014 में उन्होंने पराग से शादी कर ली!
