दुनिया में सबकी एनर्जी एक दूसरे से अलग होती है, किसी की पॉजिटिव तो किसी की नेगेटिव और ऐसे में जब हम किसी और की चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो कई बार वे चीजें हमारे लिए नकारात्मक एनर्जी लेकर आती हैं और जो कि हमारे दुर्भाग्य का कारण बन जाती हैं। इससे हम कई तरह की परेशानियों से भी घिर जाते हैं। आगे की तस्वीरों में जानें, ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे न तो हमें दूसरों के साथ शेयर करना चाहिए और न ही किसी और की उन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए...
- रूमाल एक ऐसी कॉमन चीज है जो अक्सर हम दूसरों का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी दूसरे व्यक्ति का रूमाल इस्तेमाल करना उन दोनों व्यक्तियों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरों का रूमाल यूज करने से पैसों के नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।
- ऐसी मान्यता है कि दूसरों के कपड़े पहनने से उनकी नकारात्मक ऊर्जा हम पर भी आने लगती है। इसलिए हमेशा दूसरों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- घड़ी भी पहनने वाले पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालती है। दूसरों की घड़ी पहनने से उस व्यक्ति की एनर्जी का असर हम पर भी पड़ सकता है। इससे कई बार हमें असफलता और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है।
- कभी भी दूसरों का बिस्तर यानी बेडरूम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे भी वास्तु दोष बढ़ता है। साथ ही इससे आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
- कभी भी दूसरों से पैसा उधार न लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपको किसी वजह से पैसा उधार लेने की आवश्यकता पड़ जाए तो उसे जल्द से जल्द लौटा दें वरना यह आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन जाएगा।
