आप सुनकर चौंक जाएंगे मोहम्‍मद रफ़ी द्वारा गाये ये English songs

हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक श्रेष्‍ठ पार्श्‍वगायक स्‍व. मोहम्‍मद रफ़ी का 24 दिसंबर रविवार को 93 वां जन्‍मदिन है। हिंदी फिल्‍मों के अलावा उन्‍होंने गैर फिल्‍मी गीत, भजन, नातें सहित आंचलिक गीत भी गाए। अपने 35 वर्ष के करियर में उन्‍होंने तकरीबन 26 हजार गीत रिकार्ड करवाए। निश्चित ही इन गीतों में हिंदी गीतों का सबसे बड़ा हिस्‍सा है। रफ़ी साहब के हिंदी गीतों की बेमिसाल गायकी पर मुग्‍ध होने वालों की बेशक कोई कमी नहीं है, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्‍होंने अंग्रेज़ी गीत भी गाए हैं।


इनकी संख्‍या अभी तक केवल 2 ही ज्ञात है। ये गीत असल में उनके ही हिंदी गीतों के अंग्रेज़ी रूपांतरण थे, लिहाजा अंग्रेज़ी गीतों में भी धुन हिंदी वाली ही रही। आज उनके जन्‍मदिन के विशेष मौके पर आइए आपको उनके इन इंग्लिश गीत सुनाते हैं, जिन्‍हें सुनकर आपको आश्‍चर्य भी होगा और मज़ा भी आएगा।



1. हिंदी गीत - हम काले हैं तो क्‍या हुआ दिलवाले हैं
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=ILgrhR9rjyM

गीत परिचय : हास्‍य कलाकार महमूद और हेलन पर फिल्‍माया गया यह गीत बेहद मशहूर है। यह गीत 1965 में प्रदर्शित फिल्‍म "गुमनाम" का है। इसे हैदराबादी अंदाज में रफ़ी साहब ने गाया था।

अंग्रेजी गीत - "The she I love is a beautiful"
इसी गीत का अंग्रेजी संस्‍करण है। इसके बोल हैं - द शी आय लव हर आय हर ब्‍यूटीफुल ड्रीम कम ट्रू
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=EmX2BCDocDc

2. हिंदी गीत - बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है
वीडियो लिंक - https://www.youtube.com/watch?v=McP9D114BfU
गीत परिचय : यह गीत वर्ष 1966 में प्रदर्शित फिल्‍म "सूरज" का है। इसे राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला पर फिल्‍माया गया है। बताने की ज़रूरत नहीं कि यह गीत हिंदी सिनेमा का अत्‍यंत मशहूर प्रणय गीत है जिसे आज भी देश भर में विवाह समारोह में ज़रूर बजाया जाता है। रफ़ी साहब ने इसे लाजवाब अंदाज में गाया है।

अंग्रेजी गीत - "although we hail from different lands"
यह गैर फिल्‍मी गीत है, जिसकी धुन उक्‍त गीत की तरह ही है।
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=bQeDFWcgQho

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin