अगर आप भविष्यवाणियों में यकीन रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है, और अगर यकीन नही करते हैं तो भी जानकारी के लिए इस बात को समझ लें कि आने वाला साल 2018 कैसा हो सकता है. वैसे तो आपने बहुत सारी भविष्यवाणी सुनी होगी, तमाम बड़े-बड़े ज्योतिषियों की, खासकर नास्त्रेदमस का नाम नहीं भूल सकते हैं. तो चलिए आपको ऐसी भविष्यवाणी बताने जा रहे हैं जो आने वाले साल से जुड़ी हुई है. इसमें खास यह है कि जिन्होंने अमेरिका के 9/11 आतंकी हमले की भविष्यवाणी की थी उसी ने 2018 में दुनिया में होने बड़े वाले बदलाव को लेकर संकेत दिए हैं.
वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार अमेरिका का प्रभुत्व कम होगा और चीन जैसे देश की शक्तियां बढ़ेंगी. बात अगर सच हुई तो अगले साल यानी 2018 में चीन अमेरिका को बेदखल कर सुपरपावर बन जाएगा. चीन के सुपर पॉवर बनने से भारत को भी नुकसान होने की आशंका है. चीन जिस तरीके से अपने पैर पसार रहा है उसको देखते हुए भारत की मुश्किलें बढ़ सकती है. भारत के पड़ोसी देशों(पाकिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देशों) में उसने भारी मात्रा में निवेश किया है और आगे भी योजना है. इतना ही नहीं भारत-चीन कई मसलों पर आमने-सामने हैं, खासकर ‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा’ भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है.
वैसे अगर भविष्यवाणी की माने तो चीन अमेरिका को हटाकर सुपर पॉवर बनेगा. इस्लामिक स्टेट और मलाला यूसुफजई पर भविष्यवाणी करने वाली वंगा नेत्रहीन थी और 85 वर्ष की उम्र में वर्ष 1996 में निधन हो गया था.
