कई सालों से हिंदी सिनेमा व दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी सुपरहिट फ़िल्में हमें समय-समय पर उनकी याद जरूर दिलाती रहेंगी। बता दें कि सोमवार यानी 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांसे ली। आज हम उनके बेटे करन कपूर के काम-काज के बारे में बताने जा रहे हैं।
बच्चों की मर्जी का काम
पृथ्वीराज कपूर के बेटे और शम्मी कपूर, राज कपूर के भाई शशि कपूर ने ब्रिटिश मूल की थियेटर आर्टिस्ट जेनिफर केंडल से शादी की थी। बता दें कि जेनिफर की मौत के बाद शशि कपूर ने अपने तीनों बच्चों कुनाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर की परवरिश बहुत अच्छे से की। यहां तक उन्होंने अपने बच्चों को अपने फैसले खुद लेने के अधिकार दिए। शायद यही कारण है कि शशि के तीनों बच्चे फिल्मी दुनिया से बहुत अलग हैं।
फोटोग्राफी की दुनिया में अलग पहचान
शशि कपूर के सबसे छोटे बेटे करन कपूर ने फिल्मी दुनिया को छोड़कर एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि करन ने अपने पिता का दिल रखने के लिए कुछ हिंदी फिल्में कीं, लेकिन वो फ्लॉप हो गयीं। इसके बाद भी उन्हें शशि कपूर के चलते फिल्में मिलती रहीं, लेकिन करन अपने पिता जैसी स्टारडम को हासिल नहीं कर पाए। कुछ समय बाद करन कपूर ने फिल्म लाइन छोड़ दीं और फोटोग्राफी में दिलचस्पी होने के चलते उन्होंने उसी में अपना करियर बनाने का फैसला किया। अपने इंटरेस्ट के बारे में एक इंटरव्यू में करन कपूर ने कहा था कि उन्हें भाषा की बहुत परेशानी थी जिसकी वजह से एक्टिंग में दिक्कत हुई। इसके अलावा उनका विदेशी लुक भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार था।
टॉप फोटोग्राफर हैं करनसाल 1980 से 1983 के बीच करन कपूर ने अपने फोटोज की एंग्लो इंडियन सीरीज शुरू की और 24 साल की उम्र तक उन्होंने फोटोग्राफी पर अच्छा-खासा पकड़ बना लिया। आज करन कपूर विश्व के नामी फोटोग्राफरों में से एक हैं। बता दे कि करन अपनी फोटोज की exhibition भी रखते हैं।
Source : Jagran



