* इस सी-प्लेन की कीमत 4 मिलियन डॉलर (25 करोड़) बताई जा रही है.
* जमीन के साथ-साथ पानी में भी लैंड हो सकता है सी-प्लेन.
* इस प्लेन में पायलेट सहित 10 पैसेंजर्स एक बार में बैठ सकते हैं.
* इस प्लेन की अधिकतम स्पीड 339 किमी/घंटा है.
* इस प्लेन की लंबाई 15 फीट 3 इंच है और वजन 1,710 किलो है.
देश के कोने-कोने में पहुंचेगा ये सी-प्लेन
स्पाइस जेट जापानी कंपनी से 100 सी-प्लेन खरीदने वाला है, जिसके लिए वो 400 मिलियन डॉलर चुकाएगा. सरकार इन प्लेन से देश के कोने-कोने को जोड़ना चाह रही है. इससे संभव है कि बड़े शहरों से छोटे-छोटे शहर कनेक्ट हो जाएंगे. इन सी-प्लेन को मुंबई से कांडला, मुंबई से पोरबंदर, हैदराबाद से पुंडुचेरी, दिल्ली से जेसलमेर के लिए फ्लाइट का प्लान बनाया जा रहा है. उड़ान स्कीम के तहत इस प्लेन में एक घंटे की यात्रा करने के लिए ढ़ाई हजार रुपये देने पड़ सकते हैं.
Source : NDTV इंडिया
