विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी और शादी की अटकलों ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं. आजकल दोनों के 12 दिसंबर को इटली में शादी करने की खबरों ने जोर पकड़ा है दोनों की शादी सिर्फ अफवाह ही नहीं है. अब आजतक के हाथ वो विजुअल्स लगे हैं जो बता रहे हैं कि भारत से कई सौ मील दूर इटली में शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं. शादी की तैयारी जोरों से चल रही है. आजतक की टीम वेन्यू तक पहुंच चुकी है. जानकारी के मुताबिक़ विराट-अनुष्का की शादी के लिए पंजाबी भांगड़ा ग्रुप्स भी पहुंच चुके हैं. 4 साल से यह कपल रिलेशनशिप में है. इस दौरान उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए. एक दौर ऐसा भी आया जब दोनों का रिलेशन बहुत बिगड़ा. ऐसा लगा कि इनकी लव स्टोरी अधूरी रह जाएगी. लेकिन उसी बीच इन प्यार के परिंदों को एकसाथ लाने में एक फिल्मी शख्सियत ने अहम भूमिका निभाई. वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हैं. आइए जानते हैं कैसे सलमान ने अनुष्का-विराट की लव स्टोरी को ''द एंड'' होने से बचाया...
इनके ब्रेकअप की खबर तब सामने आई जब पता चला कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. खबरों के मुताबिक विराट जल्दी शादी करना चाहते थे. लेकिन अनुष्का करियर पर फोकस करना चाहती थीं. उन्हीं दिनों अनुष्का ने सलमान के साथ सुल्तान साइन की थी. इसलिए वह शादी को थोड़े समय तक होल्ड करना चाहती थीं.
ऐसी भी खबरें आई कि विराट कोहली यह कतई नहीं चाहते थे उनकी गर्लफ्रेंड सलमान खान के साथ फिल्म साइन करें.
काफी समय तक दोनों के अलगाव की खबरें मीडिया में छाई रहीं. फिर अचानक ही इस कपल को मुंबई में साथ डिनर करते देखा गया. रिपोर्ट की मानें तो डिनर के बाद यह कपल सलमान खान के घर भी गया था. जहां पर भाईजान ने इनका पैचअप कराने में मदद की.
बता दें, विराट और अनुष्का एक विज्ञापन के लिए मिले थे. विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई. दोस्ती थोड़ी गहरी हुई और प्यार में बदलने लगी. शुरूआत में दोनों ही इससे मुकरते रहे.
लेकिन 2014 की शुरूआत में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई तो अनुष्का भी विराट से मिलने वहां पहुंच गईं. दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. फिर क्या था, दोनों के बीच प्यार की खबरें आम होती गईं.
Source :आजतक